: बराकोट:बायफ सेंटर हटाने से भड़के काकड़ के ग्रामीण पशुपालन विभाग के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
Laxman Singh Bisht
Sat, Oct 5, 2024
बायफ सेंटर हटाने से भड़के काकड़ के ग्रामीण पशुपालन विभाग के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
बायफ सेंटर को काकड़ से हटाने पर लोगों में आक्रोश फैल गया है बाराकोट विकासखंड के काकड़ से बायफ सेंटर को हटाने से काकड़ सहित क्षेत्र के दर्जनों गांवो के ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है शनिवार को पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश सिंह अधिकारी के नेतृत्व में काकड़ मे ग्रामीणो ने पशुपालन विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश सिंह अधिकारी व ग्रामीणों ने कहा तीस वर्षों से काकड़ में बायफ का सेंटर संचालित हो रहा हैं जिस से लोगो के गाय भैंसो के कृत्रिम गर्भाधान करने के लिए आसानी होती थी। बायफ द्वारा इस क्षेत्र के दर्जनों गांव काकड़, पम्दा, फरतोला, संतोला, बिसराडी, जिंडी, आली, ढूंगा जोशी, गुमोद, चुरानी, आदि गांवों में कृत्रिम गर्भाधान किया जाता हैं लेकिन पशुपालन विभाग के द्वारा बिना किसी कारण के केंद्र को हटाया जा रहा है । आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा किसी भी हालत में काकड़ से बायफ सेंटर को नहीं हटाने दिया जाएगा ग्रामीण शासन प्रशासन से बायफ सेंटर को न हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा सरकार एक और जनता को और अधिक सुविधा देने की बात कर रही हैं और दूसरी तरफ विभाग सुविधा देने के बजाय सेंटर बंद कर रहा है । ग्रामीणों ने कहा जल्द इस मामले में जिलाधिकारी से मुलाकात की जाएगी साथ ही ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा अगर केंद्र को हटाया जाता है तो पूरे बाराकोट क्षेत्र की जनता उग्र आंदोलन करेगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी। प्रदर्शन करने में गोविन्द सिंह अधिकारी, नवीन सिंह, हयात सिंह, नारायण राम, मनोज कुमार, भूपाल राम, प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।