Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

लोहाघाट:मांगों को लेकर महाविद्यालय की छत में चढ़े छात्र संघ पदाधिकारी। प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर।

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

हल्द्वानी:वन पंचायत को संवैधानिक दर्जा व मानदेय की मांग वन सरपंचों का विशाल प्रदर्शन।

लोहाघाट:पासम के सात सीटर विद्या वाहिनी वाहन में जा रही है 15 से अधिक छात्राएं। अतिरिक्त वाहन की मांग।

सूचना

: उत्तराखंड बॉडीबिल्डिंग एसोसिएसन के पूर्व महासचिव जे एस बिष्ट का निधन लोहाघाट में खेल प्रेमियों ने जताया दुख 

Laxman Singh Bisht

Sun, Aug 25, 2024
उत्तराखंड बॉडीबिल्डिंग एसोसिएसन के पूर्व महासचिव जे एस बिष्ट का निधन लोहाघाट में खेल प्रेमियों ने जताया दुख उत्तराखंड बॉडीबिल्डिंग संगठन के पूर्व महासचिव व राष्ट्रीय रेफरी रहे जे एस बिष्ट (80 )का नैनिताल मे शनिवार की रात्रि में निधन हो गया विष्ट कुछ समय से बीमार चल रहे थे उनके निधन पर खेल प्रेमियों ने शोक व्यक्त किया है बिष्ट ने उत्तराखंड में बॉडीबिल्डिंग को एक नहीं पहचान दिलाने मे अपनी अहम भूमिका निभाई थी बॉडीबिल्डिंग के अलावा बिष्ट ने उत्तराखंड में बॉक्सिंग को आगे बढ़ाने में अपना काफी अहम योगदान दिया वहीं बिष्ट के निधन पर लोहाघाट में बॉडी बिल्डिंग से जुड़े हेम पुनेठा,नरेश कनौजिया, योगेश चतुर्वेदी, नवीन जोशी , अशोक गरकोट, नागेंद्र जोशी आदि लोगों ने दुख व्यक्त किया है उन्होंने बिष्ट के निधन से बॉडी बिल्डिंग के क्षेत्र काफी नुकसान पहुंचा है चंपावत जिले में बॉडीबिल्डिंग को पहचान दिलाने में भी बिष्ट की बड़ी भूमिका रही उन्होंने बताया लोहाघाट और लड़ीधुरा में हुई बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिताओं में बिष्ट ने रेफरी की अहम भूमिका निभाई थी अपने अंतिम समय तक बिष्ट खेलों से जुड़ेे  रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें