Wednesday 25th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:02 अप्रैल को लोहाघाट में रोजगार मेला 2 हजार पदों पर होगी सीधी भर्ती युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

चंपावत:घरेलू गैस सिलेंडर ₹950 में ही उपलब्ध, ओवररेटिंग की खबरें भ्रामक: जिला पूर्ति अधिकारी

चंपावत:खेती छतार सड़क में घटिया डामरीकरण के लगे आरोप ग्रामीणों का जोरदार प्रदर्शन। काम रोकने की दी चेतावनी

लोहाघाट:एसपी ने किया लोहाघाट थाने का वार्षिक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

चंपावत:27 सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

: लोहाघाट:पूर्व सांसद टमटा ने सरकार पर साधा निशाना लगाए कई गंभीर आरोप /जेजेएम को बताया भ्रष्टाचार का गढ़

Laxman Singh Bisht

Thu, Dec 12, 2024
पूर्व सांसद टमटा ने सरकार पर साधा निशाना लगाए कई गंभीर आरोप जेजेएम को बताया भ्रष्टाचार का गढ़ लोहाघाट (चंपावत):गुरुवार को लोहाघाट पहुंचे कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कई गंभीर आरोप लगाए पूर्व सांसद ने कहा आज प्रदेश की शिक्षा ,स्वास्थ्य ,चिकित्सा , परिवहन सहित कई व्यवस्थाएं चौपट हो गई है सुविधाओं के अभाव में प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्र से बड़ी संख्या में पलायन हो चुका है गांव के गांव बंजर हो चुके हैं कई गांव आज भी सड़क सुविधा से महरूम हैं अस्पताल रैफ़र केंद्र बन चुके हैं इलाज के अभाव में गरीब दम तोड़ रहे हैं रोजगार की तलाश में युवा दूसरे प्रदेशों में धक्के खाने को मजबूर हैं तथा योजनाओं में जमकर भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा है पूर्व सांसद ने आरोप लगाते हुए कहा सरकार सिर्फ झूठी वाहवाही कर जनता को झूठे सपने दिखा रही है और प्रदेश की हालत बद से बदतर हो चुकी है पूर्व सांसद टम्टा ने कहा सरकार की इन नीतियों का कांग्रेस पुरजोर तरीके से विरोध कर रही है उन्होंने भाजपा में धर्म की राजनीति करने के गंभीर आरोपों लगाए उन्होंने कहा सरकारी विद्यालयों के भवन जर्जर जर्जर हो चुके हैं शिक्षकों का अकाल पड़ा हुआ है जिस कारण नोनिहालों का भविष्य अधर में लटका पड़ा है और प्रदेश के मुखिया प्राइवेट स्कूलों व शिक्षा को बढ़ावा दे रहे हैं एक वर्ष से निकाय चुनाव को लटकाया गया है उन्होंने जल जीवन मिशन (जेजेएम) योजना को भ्रष्टाचार का अड्डा बताया उन्होंने कहा प्रदेश की जनता प्यास से मर रही है और सरकार के नुमाइंदे व अधिकारी योजना में भ्रष्टाचार पर भ्रष्टाचार किए जा रहे हैं बिना कार्य पूर्ण हुए योजना पूर्ण होने के बोर्ड जगह-जगह लगा दिए गए हैं उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार के इन नीतियों का पुरजोर तरीके से विरोध करेगी उन्होंने कहा प्रदेश की जनता को प्रदेश के युवा मुखिया से काफी आशाएं थीं पर वह जनता की आशाओं पर खरे नहीं उतर पा रहे हैं इस दौरान कांग्रेस के पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष भागीरथ भट्ट ,नवीन चंद्र जोशी, बल्लू मेहरा आदि मौजूद रहे

जरूरी खबरें