Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

नैनीताल: बिना अनुमति डीएम की कॉल रिकॉर्डिंग कर सार्वजनिक करने पर पोर्टल संपादक को जारी किया कारण बताओ नोटिस

देहरादून:कैबिनेट द्वारा लिये गये अहम निर्णय

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

सूचना

: लोहाघाट: जंगलों में आग लगाने वाले अराजक तत्वों पर लगेगा गैंगस्टर: सीओ चंपावत

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 25, 2024
जंगलों में आग लगाने वाले अराजक तत्वों पर लगेगा गैंगस्टर: सीओ चंपावत [caption id="attachment_17756" align="alignnone" width="300"] उत्तराखंड के जंगलों में बढ़ती आग की घटनाओ पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नाराजगी के बाद वन महकमा व पुलिस जंगलों को आग से बचाने की मुहिम में जुट गई है गुरुवार को सीओ चंपावत वंदना वर्मा ने थाना लोहाघाट में वन विभाग, ग्राम प्रहरियों व फायर विभाग की बैठक ली सीओ वंदना ने क्षेत्र में जंगलों में बड़ती आग की घटनाओं पर चिंता जताते हुए सभी लोगों को जंगल की आग की रोकथाम हेतु निर्देशित किया बैठक में शामिल समस्त लोगों के सुझाव मांगे सीओ ने कहा जंगल की आग की घटनाओं में चंपावत जिला प्रथम स्थान में है जो कि बहुत गंभीर बात है[/caption] [caption id="attachment_17757" align="alignnone" width="300"] सीओ ने कहा जो व्यक्ति जंगलों में आग लगाते हुए या पेड़ों को काटते हुए पकड़ा जाएगा पुलिस उस व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करेगी तथा बार-बार घटना में संलिप्त पाए जाने पर उस व्यक्ति के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई तक की जा सकती है सीओ वंदना ने वन विभाग के अधिकारियों को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया तथा ग्राम प्रहरियों को ग्रामीणों को जागरूक करने तथा जंगलों में आग लगाने वाले व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को देने तथा आग लगने पर ग्रामीणों का सहयोग लेने के निर्देश दिए सीओ ने कहा जनता व विभागों के आपसी सहयोग से ही जंगलों को आग से बचाया जा सकता है[/caption] [caption id="attachment_17758" align="alignnone" width="300"] मालूम हो जंगलों में आग लगाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ अब वन विभाग ने भी कड़ा रूख अपनाते हुए टनकपुर क्षेत्र में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है बैठक में रेंजर लोहाघाट दीप जोशी, काली कुमाऊ रेंज सी एस शर्मा ,देवीधुरा रेंजर कैलाश चंद्र गुणवंत , एस एस आई चेतन रावत, फायर विभाग एसआई नीरज राणा , एसआई पूरन सिंह ,एसआई अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे[/caption]

विज्ञापन

जरूरी खबरें