Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:केरल राज्य के नए युवा डीएफओ के आने के बाद उनकी नयी कार्य संस्कृति का दिखाई देने लगा है असर I

लोहाघाट:बंतोली में मकान के ऊपर गिरा देवदार का विशालकाय पेड़ बाल बाल बचा बड़ा हादसा।

चंपावत:जनता मिलन में जिलाधिकारी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

बाराकोट:चामी आषाढी मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ। निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

सूचना

: टनकपुर चंपावत एनएच में गुलदार ने हमला कर दो बाइक सवारों को किया घायल सर समझ कर हेलमेट को मुंह में दबा कर ले गया गुलदार

Laxman Singh Bisht

Wed, Jul 10, 2024
टनकपुर चंपावत एनएच में गुलदार ने हमला कर दो बाइक सवारों को किया घायल सर समझ कर हेलमेट को मुंह में दबा कर ले गया गुलदार टनकपुर चंपावत एनएच मे आदमखोर गुलजार फिर से सक्रिय हो गया है घटना मंगलवार 9 जुलाई देर रात की है चंपावत से टनकपुर की ओर जा रहै बाइक सवारों पर अचानक गुलदार ने टिफ़िन टॉप के पास हमला कर दिया गुलदार के हमले से दोनों बाइक सवार सड़क में गिर गए उसके बाद भी गुलदार का हमला जारी रहा जिसमें दोनों बाइक सवार खटीमा निवासी बलबीर सिंह व दिगंबर सिंह घायल होंगे गनीमत रही पीछे से आ रहे वाहनों की आवाज सुनकर गुलदार वहां से भाग निकला तथा लोगों के द्वारा दोनों घायलों को उप जिला चिकित्सालय टनकपुर पहुंचाया गया बाइक सवारों ने बताया गुलदार ने अचानक उन पर हमला कर दिया इतना ही नहीं गुलदार उनका सर समझकर हेलमेट को भी अपने मुंह में दबा कर ले गया एक बार फिर हेलमेट ने बाइक सवार की जान बचाई है वही वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक वन विभाग घटनास्थल पर गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने जा रहा है मालूम हो इस गुलदार की दहशत पूरे क्षेत्र में फैली हुई है गुलदार के द्वारा अभी तक कई बाइक सवार लोगों को घायल किया जा चुका है लेकिन वन विभाग की काफी कोशिशें के बावजूद भी गुलदार अभी तक पकड़ में नहीं आ पाया है वन विभाग द्वारा बाइक सवारों से देर रात एनएच यात्रा न करने की अपील की है

विज्ञापन

जरूरी खबरें