Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

: हल्द्वानी:पत्रकारो ने एसएसपी नैनीताल के खिलाफ खोला मोर्चा डीआईजी से की शिकायत बेवजह नोटिस भेजने के लगाए आरोप

Laxman Singh Bisht

Thu, Aug 29, 2024
पत्रकारो ने एसएसपी  के खिलाफ खोला मोर्चा डीआईजी से की शिकायत बेवजह नोटिस भेजने के लगाया आरोप हल्द्वानी शहर के पत्रकारों व यूनियनों ने एकजुट होकर एसएसपी नैनीताल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है पत्रकारों ने कहा एसएसपी के द्वारा अनावश्यक नोटिस देकर पत्रकारों में भय का माहौल पैदा किया जा रहा है इस मामले को लेकर सभी पत्रकारों ने डीआईजी  से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा तथा घटनाक्रम की जानकारी दी। तथा एसएसपी नैनीताल द्वारा पत्रकारों का दमन किए जाने के इस कृत्य की घोर निंदा की। पत्रकारों ने ज्ञापन में कहा कि पिछले लंबे समय से नैनीताल जिले के एसएसपी द्वारा मीडिया कर्मियों पर दबाव बनाने के लिए अनर्गल आरोप लगाते हुए अनावश्यक नोटिस भेजे जा रहे हैं। इस तरह वे पत्रकारों का दमन करने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही वे स्वतंत्र मीडिया कर्मियों पर भय का माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। पत्रकारों ने कहा 12 अगस्त को जब शहर में एक क्राइम की खबर पर बयान लिए जाने के लिए पत्रकारों द्वारा अधिकारियों के न मिलने पर अपने मीडिया ग्रुप में कुछ सामान्य सी बातें लिखी । जिसके बाद एसएसपी द्वारा बेवजह पत्रकारों के दमन करने और उनके ऊपर भय का माहौल बनाने को लेकर अनावश्यक नोटिस दिए गए। पत्रकारों ने कहा यह कोई पहली घटना नहीं है इससे पूर्व भी कई पत्रकारों को दबाव में लेने के लिए इस प्रकार के नोटिस दिए जाते रहे हैं।पत्रकारों ने कहा है कि वे ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराना चाहते हैं कि अभिव्यक्ति की आजादी और लोकतंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पत्रकारों के ऊपर इस तरह की दमनकारी नीति का हम घोर विरोध करते हैं और उनके इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि नैनीताल जिले में पत्रकारों के उत्पीड़न या उन पर दबाव बनाने के इस तरह के प्रयास के खिलाफ जनपद के साथ ही पूरे प्रदेश के पत्रकारों में भारी आक्रोश है। लिहाजा हम जनपद के सभी पत्रकार संबंधित मामले में कार्रवाई किए जाने का आग्रह करते हैं। अन्यथा प्रदेश के हर जिले में सभी पत्रकार एसएसपी नैनीताल के इस व्यवहार और पत्रकारों के बीच भय का माहौल बनाने के इस कृत्य के खिलाफ उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से पत्रकार चंद्रेश पांडे, अंकुर शर्मा, हरीश पांडे, शैलेंद्र नेगी, योगेश शर्मा, गीतेश त्रिपाठी, दिनेश पांडे, हर्ष रावत, अमित चौधरी, अंकित साह, भावनाथ पंडित, राहुल दरमवाल, अजहर सिद्दीकी, दीपक अधिकारी, ऋषि कपूर, श्रुति तिवारी, वंदना आर्य, नेहा पाल, रक्षित टंडन, अरकम सिद्दीकी सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।

जरूरी खबरें