Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:2027 में हारी हुई विधानसभा सीट पर भाजपा का फोकस। मंत्री टम्टा ने ली पदाधिकारियों ने ली बैठक ।

चंपावत:दयूरी-चलथी मोटर मार्ग निर्माण की कवायद तेज, जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:कालूखाड़ मेरौली के बुजुर्गों की गांव की सुध लेने की विधायक व डीएम से गुहार।

चंपावत:कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया गया कृत्रिम बुद्धिमत्ता ( एआई) का प्रशिक्षण

चंपावत:दुष्कर्म के दोषी को 10 साल का कठोर कारावास, एक लाख का जुर्माना जिला सत्र न्यायाधीश का फैसला

सूचना

: चम्पावत:हाईस्कूल में यश अवस्थी, इंटर में हिमांशु ने किया चंपावत टॉप

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 30, 2024
हाईस्कूल में यश अवस्थी, इंटर में हिमांशु ने किया चंपावत टॉप चंपावत: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में चंपावत जिले के विद्यार्थियों ने परचम लहराया है। हाई स्कूल में लाल चंबा राम विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज टनकपुर के यश अवस्थी ने चंपावत जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। प्रदेश की वरीयता सूची में यश का 17वां स्थान है। यश के पिता का नाम दीपक अवस्थी और माता का नाम पूजा अवस्थी है। यश ने हिंदी, विज्ञान विषय में 99, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान में 94 और संस्कृत में 92 अंक प्राप्त किए हैं। हाई स्कूल में जिले के छह बच्चों ने प्रदेश की वरीयता सूची में स्थान बनाया है। विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लोहाघाट के रविंद्र सिंह धोनी ने जिले में दूसरा, डॉ. लक्ष्मी दत्त भट्ट इंटर कॉलेज खेतीखान के मयंक जोशी ने तीसरा, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाल्सो के आयुष शर्मा ने चौथा, विवेकानंद विद्या मंदिर लोहाघाट की रिया चौबे ने पांचवा, बालिका विद्या मंदिर टनकपुर के गौरव गडकोटी ने छठा स्थान प्राप्त किया है। दूसरी ओर इंटरमीडिएट में राजकीय इंटर कॉलेज भींगराना के हिमांशु मिश्रा ने चंपावत जिले में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। प्रदेश की वरीयता सूची में हिमांशु का दसवां स्थान है। विवेकानंद विद्या मंदिर चंपावत के रितेश कुमार, इसी विद्यालय की अनामिका सकलानी और विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लोहाघाट के शुभम पांडे ने सामूहिक रूप से जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। डॉ एलडीएम इंटर कॉलेज खेतीखान के अमन सिंह मेहरा और विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लोहाघाट के दीपांशु गोस्वामी ने जिले में तीसरा, लाल चंबा राम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज टनकपुर की अंकित चौड़ाकोटी ने चौथा, जीजीआईसी चंपावत की दीपा नारियल ने जिले में पांचवा स्थान प्राप्त किया है।

जरूरी खबरें