Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:केरल राज्य के नए युवा डीएफओ के आने के बाद उनकी नयी कार्य संस्कृति का दिखाई देने लगा है असर I

लोहाघाट:बंतोली में मकान के ऊपर गिरा देवदार का विशालकाय पेड़ बाल बाल बचा बड़ा हादसा।

चंपावत:जनता मिलन में जिलाधिकारी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

बाराकोट:चामी आषाढी मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ। निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

सूचना

: देहरादून:पल्टन बाजार में चली नंगी तलवारे दुकानदारो पर हमला कर लूट का प्रयास कई दुकानदार हुए घायल

Laxman Singh Bisht

Tue, Nov 26, 2024
पल्टन बाजार में चली नंगी तलवारे दुकानदारो पर हमला कर लूट का प्रयास कई दुकानदार हुए घायल राजधानी देहरादून के पलटन बाजार में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब एक दर्जन युवको ने हाथ में नंगी तलवारे और धारदार हथियार लेकर बाजार के दुकानदारों पर हमला कर दिया। पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि सोमवार दोपहर एक बजे सुनियोजित सामूहिक हत्या करने के प्रयास के लिए कई युवक पल्टन बाजार स्थित लाल फूल भंडार पर एकत्रित हुए और बेबुनियादी झगड़ा शुरू कर पास ही में तलवार विक्रेता जसविंदर सिंह की दुकान से बड़ी तलवारे, घास काटने की कैंचियां लूट ली व नंगी तलवारे, डंडे, चापड, कृपाण व कडे से वहां खड़े दुकानदारो पर हमले करना शुरू किया। अचानक हुए हमले से दुकानदारो में अफरा तफरी मच गई हमलावरो ने सभी को निशाना बनाया हमलावरो ने तलवार से मनीष आंनद ( काकू ) , विकास, जीतू पर हत्या करने के लिए तलवार से वार किया और सभी को बुरी तरह घायल कर दिया मौके पर व्यापारियो के एकत्रित होने से सभी हमलावर सभी को एक एक कर जान से मारने की धमकी देते हुए तलवारे लहराते हुए बाजार से निकल गये जब जनप्रतिनिधि संतोख सिंह ने उन्हे समझाने का प्रयास किया तो उनकी गर्दन पर तलवार से हमला कर दिया लेकिन मौके पर खड़े संजय कुकरेजा द्वारा हाथ से रोका गया हमला वरुण ने काफी देर बाजार में तांडव मचाया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही है

विज्ञापन

जरूरी खबरें