Friday 27th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पूर्व प्रधान ने मुख्यमंत्री से की शिवज्यू मंदिर के अधूरे निर्माण को पूरा करने व सौंदर्य करण की मांग

चंपावत:28 मार्च को ‘अर्थ ऑवर’, रात 8:30 से 9:30 बजे तक गैर-जरूरी लाइटें बंद करने की अपील

चंपावत:28 मार्च को जिले के सभी राजस्व न्यायालयों में आयोजित होगी राजस्व लोक अदालत

चंपावत:ऑनलाइन बुकिंग के बाद ही मिलेगा गैस सिलेंडर, मैसेज नहीं आने पर संपर्क करें: +91 96396 34377

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : धारचूला में अज्ञात लुटेरे ने महिला से लूटा मंगलसूत्र व कान के झुमके। लूटेरा फरार।

Laxman Singh Bisht

Sat, Nov 22, 2025

.धारचूला में अज्ञात लुटेरे ने महिला से लूटा मंगलसूत्र व कान के झुमके। लूटेरा फरार।पिथौरागढ़ जिले के धारचूला क्षेत्र में महिला से लूटपाट की गंभीर घटना सामने आई है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश तेजी से की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।जानकारी के अनुसार पुष्पा देवी पत्नी दान सिंह, निवासी जिमतड़ धारचूला देहात ने पुलिस को बताया कि 20 नवंबर को वह घास काटकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान शाम के समय रास्ते में एक अज्ञात व्यक्ति उनके पीछे से आया और उनके गले में पहना सोने का मंगलसूत्र, कान का एक सोने का झुमका और नाक की सोने की फुली छीनकर फरार हो गया।पीड़िता ने बताया कि लुटेरे ने वारदात के दौरान उन्हें धक्का देने की कोशिश की, जिससे उनके सिर और पैर में चोटें भी आई हैं।प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र नेगी ने बताया कि महिला की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र में सुराग जुटाने में लगी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है।पुलिस ने स्थानीय लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की है।

जरूरी खबरें