Sunday 17th of May 2026

ब्रेकिंग

पिथौरागढ़:थल में भीषण सड़क हादसा गहरी खाई में गिरी बाइक दो युवाओं की मौत एक घायल

चंपावत:लोकसंस्कृति, आस्था और विकास का संगम बना गोल्ज्यू महोत्सव 2026 मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल समापन

बाराकोट व बर्दाखान में सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया बट सावित्री व्रत

लोहाघाट:पाटन में पीडब्ल्यूडी को दिखाया आईना पूर्व सैनिक ने उठा लिया फावड़ा बंद नालियों को खोलने में जुटे

टनकपुर: 10.41 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट में आप पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष ने भाजपा के 1 साल के कार्यकाल को बताया निराशाजनक कहा धाकड़ नाम रखने से कुछ नहीं होगा

Laxman Singh Bisht

Fri, Mar 31, 2023
आप प्रदेश उपाध्यक्ष ने भाजपा के एक साल के कार्यकाल को बताया निराशाजनक कहा धाकड़ नाम रखने से कुछ नहीं होगा लोहाघाट पहुंचे आप पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बिष्ट ने भाजपा के एक साल के कार्यकाल को निराशाजनक बताया मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा भाजपा सरकार एक साल बेमिसाल का नारा देकर खुद अपनी पीठ थपथपा रही है तथा जनता का करोड़ों रुपया पार्टी के उत्सवो में बहा रही है लेकिन हकीकत इसके ठीक उल्टा है बिष्ट ने कहा क्षेत्र की सड़कों की हालत बद से बदतर हो चुकी है उत्तराखंड गड्ढा मुक्त होने की जगह गड्ढा युक्त हो गया है पहाड़ी क्षेत्रों की स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्थाएं चरमरा गई है लोग इलाज के लिए शहरों की ओर भाग रहे हैं बिजली पानी की दरों में बढ़ोतरी कर सरकार ने प्रदेश में शराब को सस्ता कर दिया शिक्षा का हाल बुरा है मुख्यमंत्री धामी को धाकड़ धामी कहा जा रहा है लेकिन वे सिर्फ नाम के धाकड़ है काम के नहीं और भाजपा नेता खुद अपने मुंह मियां मिट्ठू बन रहे हैं जबकि धरातल में स्थिति कुछ और है बिष्ट ने कहा मुख्यमंत्री धामी के जिले की सड़कें व स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्थाएं बदहाल हो चुकी है उन्होंने कहा चंपावत जिले के सबसे ज्यादा ओपीडी वाले लोहाघाट अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन कई दिनों से खराब पड़ी है तथा डॉक्टरों का टोटा हुआ है जनता परेशान है पर सुनने वाला कोई नहीं है सड़के बनने तक भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है और भर्तियां घोटालों की ,प्रदेश के युवा बेरोजगार रहते हुए सड़कों की धूल फांक रहे हैं पहाड़ों से पलायन रुक नहीं रहा है और भाजपा अपने एक साल बेमिसाल कार्यक्रम में जनता का करोड़ों रुपए पानी की तरह बहा रही है उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को झूठी वाहवाही लूटना छोड़कर धरातल में जनता के लिए काम करना होगा उन्होंने कहा भाजपा के विकास कार्यो की पोल धरातल पर खुल रही है भाजपा ने जनता को झूठे सपने दिखाना व बरगलाना छोड़ देना चाहिए अधिकारी जनता की सुनने को तैयार नहीं है उन्होंने कहा भाजपा 6 साल से प्रदेश में राज कर रही है और एक साल का कार्यकाल गिना रही है बिष्ट कहा भाजपा का 6 साल का कार्यकाल बहुत निराशाजनक रहा है आने वाले चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी

जरूरी खबरें