Thursday 27th of August 2026

ब्रेकिंग

देवीधुरा बग्वाल मेले को लेकर पुलिस का यातायात व्यवस्था एवं पार्किंग प्लान जारी

चंपावत:तामली में रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन आचार्य बहनों ने पुलिस कर्मियों को बाँधी राखी

लोहाघाट नगर में निराश्रित गौ वंश जनता के लिए बने मुसीबत। पालिका से कार्यवाही की मांग।

लोहाघाट:मानसून में भी पेयजल के लिए तरसते लोहाघाट के स्टेशन क्षेत्र निवासी।

लोहाघाट में मां गौरा की बिदाई के साथ गौरा पर्व का समापन ।

सूचना

: चंपावत :लधीया नदी में डूब कर महिला की मौत के मामले में पुलिस ने महिला के भाई की तहरीर पर पति के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज

Laxman Singh Bisht

Mon, Apr 8, 2024
लधीया नदी में डूब कर महिला की मौत के मामले में पुलिस ने महिला के भाई की तहरीर पर पति के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज शनिवार को चौड़ापिता गांव की 36 वर्षीय ममता देवी का सव लधिया नदी के किनारे मिला था सूचना पर रीठा साहिब पुलिस ने महिला के सव को कब्जे में लेकर सव का पंचायतनामा भर लोहाघाट में पोस्टमार्टम करवाया सोमवार को महिला का अंतिम संस्कार किया गया वहीं सोमवार को ही महिला के भाई मदन नाथ पुत्र बचीनाथ निवासी भद्रकोर्ट (नैनीताल) ने रीठा साहिब थाने में तहरीर दी तहरीर में बताया उनकी बहन के पति नरेश नाथ के द्वारा उनकी बहन से लंबे समय से मारपीट कर तथा जान से मारने की धमकी तथा मानसिक उत्पीड़न कर उसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया अपने पति के उत्पीड़न से तंग आकर उनकी बहन ने आत्महत्या करी उन्होंने पुलिस से आरोपी नरेश नाथ के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करी वही रीठा साहिब थाने के एसएचओ प्रताप सिंह नेगी ने बताया महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने महिला के प्रति नरेश नाथ के खिलाफ 506 ,/306 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है एस एच ओ नेगी ने बताया मामले की जांच के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई करी जाएगी

विज्ञापन

जरूरी खबरें