Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:चामी आषाढी मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ। निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

लोहाघाट:मांगों को लेकर महाविद्यालय की छत में चढ़े छात्र संघ पदाधिकारी। प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर।

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

हल्द्वानी:वन पंचायत को संवैधानिक दर्जा व मानदेय की मांग वन सरपंचों का विशाल प्रदर्शन।

सूचना

: लोहाघाट:जीआईसी दिगालीचौड़ में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस छात्र-छात्राओं ने निकाली आकर्षक झांकियां

Laxman Singh Bisht

Sat, Aug 17, 2024
जीआईसी दिगालीचौड़ में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस छात्र-छात्राओं ने निकाली आकर्षक झांकियां लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत विद्यालय राजकीय इंटर कालेज दिगालीचौड़ में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।प्रधानाचार्य डॉ.सुधाकर जोशी की अध्यक्षता एवं शिक्षक बृजेश ढेक के संचालन में आयोजित समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति एवं आंचलिक संस्कृति से ओतप्रोत विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।विद्यालय के पूर्व छात्र एवं ग्राम प्रधान बिंडा तिवारी मोनू बिष्ट द्वारा इस वर्ष विद्यालय में सांस्कृतिक मंच एवं 51फिट लंबे राष्ट्र ध्वज स्तंभ का निर्माण किया गया है इस अवसर पर विद्यालय में क्षेत्र के पूर्व सैनिकों को प्रधान मोनू बिष्ट द्वारा अंग वस्त्र एवं राष्ट्र ध्वज भेंटकर सम्मानित किया गया। बोर्ड परीक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को मोनू बिष्ट द्वारा विगत 5 वर्षो से प्रदान की जा रही स्वर्गीय बिशन सिंह बिष्ट स्मृति छात्रवृत्ति प्रदान की।इस अवसर पर शिक्षक कमलेश जोशी,जीवन राय,सुशील जोशी,नवीन भट्ट,जगदीश चंद्र,ज्योति राणा,ललिता वर्मा,भुवन अधिकारी,नीरज नाथ, चंदना देऊपा,गायत्री जोशी,अनुराग लेखक,नारायण दत्त सहित विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में अभिवावक उपस्थित रहे।मिष्ठान वितरण के साथ स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का समापन हुआ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें