Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

नैनीताल: बिना अनुमति डीएम की कॉल रिकॉर्डिंग कर सार्वजनिक करने पर पोर्टल संपादक को जारी किया कारण बताओ नोटिस

देहरादून:कैबिनेट द्वारा लिये गये अहम निर्णय

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

सूचना

: चंपावत से स्थानांतरित हो नैनीताल के डीआईओ बनाए गए गिरजा शंकर जोशी को पत्रकारों ने दी भावभीनी विदाई

Laxman Singh Bisht

Wed, Feb 19, 2025
चंपावत से स्थानांतरित हो नैनीताल के डीआईओ बनाए गए गिरजा शंकर जोशी को पत्रकारों ने दी भावभीनी विदाई चंपावत के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का नैनीताल स्थानांतरण होने पर जिले के पत्रकारों ने उन्हें भावभीनी बिदाई दी जिले के पत्रकारों ने कहा का जोशी का पौने तीन साल का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा। प्रशासन और पत्रकारों के मध्य समन्वय बनाने के साथ ही उन्होंने पत्रकारों के हित में अनेकों काम किए। अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी और संजीदगी से काम करने के साथ मार्गदर्शन किया। और इन सबसे बढ़कर अच्छे इंसान के रूप में हर किसी के लिए सहयोगी और साथी की भूमिका को निभाया। 18 फरवरी को जिला सूचना कार्यालय मेंमें हुई विदाई समारोह में पौने तीन साल तक वीवीआईपी जिले में सेवा देने के बाद जोशी को चंपावत से नैनीताल जिला सूचना अधिकारी की नई जिम्मेदारी के लिए बिदा किया गया। डीआईओ के अलावावे हल्द्वानी मीडिया प्रभारी के रूप में भी दायित्व संभालेंगे। मंगलवार को विदाई समारोह में वक्ताओं ने नए कार्यस्थल के लिए शुभकामना देने के साथ जोशी के उज्जवल भविष्य की कामना की।इस मौके पर कई लोग भावुक हो गए। स्थानांतरित डीआईओ जोशी ने चंपावत जिलेके कार्यकाल को यादगार बताते हुए सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। चंपावत जिला पत्रकार संगठन के सचिव सतीश जोशी सत्तू के संचालन में हुए कार्यक्रम में अध्यक्ष चंद्रबल्लभ ओली, वरिष्ठ पत्रकार दिनेश चंद्र पांडेय, गणेश दत्त पांडेय, गिरीश बिष्ट, ललित मोहन जोशी, ललित मोहनगहतोड़ी, जागरण के ब्यूरो प्रभारी गणेश पांडेय, हिंदुस्तान के प्रभारी योगेश जोशी योगी, दिनेश भट्ट, संजय भट्ट, सूरी पंत के अलावा भैरव दत्त राय सूचना विभाग कार्यालय अधीक्षक आशा गोस्वामी, लेखाकार पंकज कुमार, रजत रावत, सुरेशपांडेय, गीता महर, खीमानंद जोशी, गौरव जोशी, कमल महरा, हरीश उप्रेती आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें