Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

नैनीताल: बिना अनुमति डीएम की कॉल रिकॉर्डिंग कर सार्वजनिक करने पर पोर्टल संपादक को जारी किया कारण बताओ नोटिस

देहरादून:कैबिनेट द्वारा लिये गये अहम निर्णय

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

बाराकोट:चामी आषाढी मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम। विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लोहाघाट पाटन में सजी सुरों की महफिल, कुमाऊंनी गीतों से गूंज उठी सांस्कृतिक संध्या

सूचना

: चंपावत:नए जिला सूचना अधिकारी धीरज कार्की का किया पत्रकारों ने स्वागत। 

Laxman Singh Bisht

Mon, Feb 17, 2025
नए जिला सूचना अधिकारी धीरज कार्की का किया पत्रकारों ने स्वागत। चंपावत के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का यहां से नैनीताल स्थानांतरण होने से रिक्त पद पर धीरज कार्की ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है।  कार्की का पत्रकारों एवं सूचना कार्यालय के कर्मियों द्वारा भावपूर्ण स्वागत किया गया। जिला पत्रकार संगठन के अध्यक्ष सीवी ओली की अध्यक्षता मे हुए स्वागत समारोह में दैनिक जागरण के पत्रकार गणेश पांडे, सतीश चंद्र जोशी, गिरीश बिष्ट, दिनेश भट्ट आदि ने सूचना अधिकारी कार्की का स्वागत करते हुए कहा कि वे उनके कार्य संचालन एवं जनपद के नियोजन में अपना पूर्ण सहयोग देंगे। जिला सूचना अधिकारी गिरजा जोशी ने  कार्की का पत्रकारों से परिचय कराते हुए कहा कि चंपावत जिले को एक नौजवान एवं ऊर्जावान ऐसे जिला सूचना अधिकारी मिले हैं जिनमै काम करने की अभूतपूर्व क्षमता है तथा वह जिला प्रशासन व पत्रकारों के बीच में पुल का कार्य कर सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचने में कार्य करेंगे। जिला सूचना अधिकारी कार्की ने अपने सम्मान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सूचना विभाग एवं पत्रकार एक दूसरे के पूरक होते हैं। उन्हें इस बात की खुशी है कि उन्हें अपनी पहली सेवा  मुख्यमंत्री जी के मॉडल जिले में करने का अवसर मिला है जहां वे टीम भावनाओं के साथ कार्य कर अपने दायित्व‌ तथा कर्तव्यों का पूरी निष्ठा के साथ निर्भहन करेंगे। इस अवसर पर सूचना विभाग की कार्यालय अधीक्षक आशा गोस्वामी, अकाउंटेंट पंकज कुमार, सहायक लेखाकार रजत रावत, गौरव जोशी, सुरेश पांडे, गीता महर, खीमानंद जोशी भी मौजूद थे। ़  

विज्ञापन

जरूरी खबरें