Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

लोहाघाट:मांगों को लेकर महाविद्यालय की छत में चढ़े छात्र संघ पदाधिकारी। प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर।

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

हल्द्वानी:वन पंचायत को संवैधानिक दर्जा व मानदेय की मांग वन सरपंचों का विशाल प्रदर्शन।

लोहाघाट:पासम के सात सीटर विद्या वाहिनी वाहन में जा रही है 15 से अधिक छात्राएं। अतिरिक्त वाहन की मांग।

सूचना

: लोहाघाट:राजकीय महाविद्यालय लोहाघाट के प्रयोगशाला सहायकों ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन हाथ में काली पट्टी बांधकर जताया विरोध 

Laxman Singh Bisht

Thu, Oct 3, 2024
हाथ में काली पट्टी बांधकर जताया विरोध राजकीय महाविद्यालय लोहाघाट के प्रयोगशाला सहायकों ने गुरुवार को प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर चंद्रशेखर ओली के नेतृत्व में हाथों में काली पट्टी बांधकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया प्रयोगशाला सहायकों ने प्रदेश के शासकीय व अशासकीय महाविद्यालयो में पदोन्नति ढांचे पर पुनर्गठन कर कैबिनेट में प्रस्ताव लाने प्रयोगशाला सहायकों की शैक्षिक योग्यता बढ़ाने एवं ग्रेड पे को उच्चीकर्त करने तथा 2013 में स्वीकृत 2400 ग्रेड पे को एक जनवरी 2006 से लागू करने की मांग सरकार से की उन्होंने कहा उन लोगों की तीन सूत्रीय मांगे पिछले दस सालों से शासन में लंबित है पर अभी तक कोई कार्रवाई सरकार द्वारा नहीं की जा रही है जिस कारण प्रदेश भर के कर्मचारियों में भारी आक्रोश है उन्होंने बताया उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने उनकी मांगों का पुनर्गठन कर कैबिनेट में लाने के निर्देश उच्च शिक्षा सचिव को दिए थे पर अधिकारियों की लापरवाही से आज तक प्रस्ताव कैबिनेट में नहीं रखा गया प्रयोगशाला सहायकों ने चेतावनी देते हुए कहा अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा प्रदर्शन में रमेश चंद्र भट्ट ,चंद्रशेखर ओली ,उमेश पुनेठा,भावना खर्कवाल ,मोहनी आदि शामिल रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें