Saturday 18th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:चिकित्सकों के ट्रांसफर रोकने की मांग को लेकर यूकेडी का प्रदर्शन।

लोहाघाट:25 जुलाई को होगा ऐतिहासिक देवीधार महोत्सव का शुभारंभ। 29 जुलाई को निकलेंगे मां भगवती के डोले।

चंपावत:19 जुलाई को होगा डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन चंपावत का द्विवार्षिक अधिवेशन नई कार्यकारिणी का होगा गठन।

बागेश्वर:जीआईसी भटखोला के प्रधानाचार्य की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी फरार क्षेत्र में सनसनी

चंपावत:पिता की ढाल बनी बेटी गुलदार से बचाई जान। घर के भीतर घुसकर टीवी देख रहे पिता पर गुलदार ने किया हमला।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट :25 वे मां दुर्गा महोत्सव गोरखा नगर का 22 सितंबर को विधायक अधिकारी करेंगे शुभारंभ

Laxman Singh Bisht

Sat, Sep 20, 2025

.25 वे मां दुर्गा महोत्सव गोरखा नगर का 22 सितंबर को विधायक अधिकारी करेंगे शुभारंभमां दुर्गा महोत्सव 2025 रजत जयंती वर्ष गोरखा नगर लोहाघाट का लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी विधिवत उद्घाटन करेंगे। लोहाघाट के गोरखा नगर में पिछले 25 वर्षों से दशहरा पर्व को मां दुर्गा महोत्सव के रूप में काफी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है ।महोत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ बौद्धिक शैक्षिक स्तर की प्रतियोगिताएं एवं विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन होता है मां दुर्गा महोत्सव के सफल संचालन हेतु मां दुर्गा सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास समिति के पदाधिकारियो ने जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार से भेंट कर विभिन्न सांस्कृतिक टीमों ,छलिया दल व सुरक्षा व्यवस्था की मांग की साथ ही पुलिस अधीक्षक अजय गणपति से मिलकर 10 दिवसीय महोत्सव को सुरक्षा प्रदान की मांग की गई ।चिल्ड्रन पार्क निकट युवा भवन के पास शवघर होने एवं सुरक्षा की दृष्टि से लोगों की आपत्तियों व विरोधाभास के कारण मां दुर्गा महोत्सव को विगत वर्षों के स्थल पर ही मनाया जाएगा। 10 दिवसीय महोत्सव को सफल बनाने के लिए पूरे गोरखा नगर को सजाया जा रहा है एवं समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य तैयारी में जुटे हैं ।महोत्सव समिति के अध्यक्ष श राजू सार्की ने बताया कि प्रथम नवरात्र 22 सितंबर को 4:00 बजे महोत्सव का विधिवत उद्घाटन होगा एवं पंचम नवरात्रि 27 सितंबर शनिवार को पूरे लोहाघाट नगर में मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी ।महोत्सव की तैयारी में कार्यकारी अध्यक्ष शेखर गोरखा ,पवन बहादुर ,शिवम सार्की, सचिन गोरखा, संजय थापा ,अजय गोरखा ,विपिन गोरखा ,रवि गोरखा, हरीश गोरखा, भान गोरखा ,रॉबिन गोरखा ,सुमित सार्की ,संदीप गोरखा ,शरद गोरखा, हिमांशु गोरखा ,अर्पित कुमार ,अमन गोरखा ,लकी थापा आदि युवक जुटे हुए हैं। तथा पूरे गोरखा नगर में उत्साह का माहौल है मालूम हो गोरखाली समाज काफी धूमधाम के साथ मां दुर्गा महोत्सव को मनाता है।

जरूरी खबरें