Thursday 19th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:विभागीय लापरवाही उजागर करती गिरी हुई सोलर लाइट। रोज गुजरते हैं अधिकारी।

चंपावत:कल सीएम धामी पहुंचेंगे बाराही शक्तिपीठ धाम मंदिर देवीधुरा नवनिर्माण का करेंगे शिलान्यास

लोहाघाट:प्रथम नवरात्र पर मल्ला बापरु व बंतोली की महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा

चंपावत:भटक कर टनकपुर पहुंचे बालकों के लिए देवदूत बनी चाइल्ड हेल्पलाइन

डीएम चंपावत के सख्त निर्देश: निर्माण कार्यों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

: लोहाघाट: 9 कुमाऊं के जाबाजों ने धूमधाम से मनाया पलटन की शौर्य गाथा महाराज के दिवस

Laxman Singh Bisht

Sat, Sep 7, 2024
9 कुमाऊं के जाबाजों ने धूमधाम से मनाया पलटन की शौर्य गाथा महाराज के दिवस लोहाघाट में 9 कुमाऊं के पूर्व सैनिकों एवं सेवारत सैनिकों द्वारा शनिवार को नाइन कुमाऊ के जांबाज सैनिकों की शौर्य गाथा महाराज के दिवस को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया मालूम हो 07 सितम्बर 1965 को भारत-पाक युद्ध के दौरान 9 कुमाऊं के जांबाज सैनिकों ने भीषण युद्ध लड़ते हुए पाकिस्तान के भीतर घुसकर सियालकोट सेक्टर में महाराज के गांव मे कब्ज़ा कर लिया था इसके अलावा पल्टन ने एक के बाद एक कई स्थानों पर फतह हासिल की और भारतीय सेना के इतिहास में नया अध्याय जोड़कर अपना परचम लहराया नाइन कुमाऊं की इस शौर्य गाथा को पलटन हर वर्ष सात सितंबर को महाराजके दिवस के रूप में मनाती हैं भारतीय सेना ने इस युद्ध में पाकिस्तान को छठी का दूध याद दिलाते हुए दो टुकड़ों में विभक्त कर बांग्लादेश बना डाला। आज हुए कार्यक्रम के शुभारंभ में युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की याद में उनकी प्रतिमाओं पर दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए, उसके बाद आनरी नायब सूबेदार ललित सिंह अधिकारी सेना मेडल द्वारा नाइन कुमाऊ पल्टन का 1965 की लड़ाई का गौरव साली इतिहास को दोहराया और शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया इस दौरान वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया। तथा पलटन का सुन्दर कुमाऊनी गाना हम छौ कुमइयां हमरो कुमाऊं यो छौ हमारो पहाड़ को अपनी बुलन्द आवाज में गाया गया। कार्यक्रम के अन्त में सभी जांबाजों ने कालिका माता की जै 9 कुमाऊं की जै के उद्घघोष के साथ कार्यक्रम का समापन किया वही 1965 के इस युद्ध में नाइन कुमाऊ की ओर से युद्ध में शामिल हुए जांबाज कैप्टन भूप सिंह के द्वारा अपने युद्ध के अनुभव को सांझा किया उन्होंने कहा जब युद्ध शुरू हुआ था 9 कुमाऊं पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में तैनात थी आदेश मिलने के बाद 9 कुमाऊ युद्ध में शामिल होने के लिए मोर्चे पर पहुंची और पलटन के जाबाजों ने अपनी वीरता और बहादुरी का परिचय देते हुए पाकिस्तान के कई किलोमीटर भीतर घुसकर महाराज के गांव मे कब्जा कर लिया उन्होंने बताया इस युद्ध में पलटन के कई जवान शहीद व घायल हुए थे इस दौरान पूर्व सैनिक संगठन लीग अध्यक्ष कैप्टन आर एस देव कैप्टन शोबन सिंह, सुरेश सिंह, इन्द्र सिंह, भगवान सिंह ,घनश्याम चन्दा ,भूप सिंह, केसर सिंह मेहता, ललित सिंह अधिकारी ,खीम सिंह, कल्याण सिंह,कमल पुजारी,मोहन नाथ, गोविंद सिंह, पंकज पाटनी,पूरन सिंह,रतन सिंह, प्रेम सिंह,खड़क सिंह,भूपाल सिंह,निलाप सिंह, रघुवीर सिंह, हयात सिंह सहित वीर नारिया मौजूद रही

जरूरी खबरें