रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पशु स्वामियों के विरुद्ध होगी कार्यवाही सार्वजनिक स्थानों पर पालतू जानवरों को खुला छोड़ने पर जि0पं 0सख़्त
Laxman Singh Bisht
पशु स्वामियों के विरुद्ध होगी दंडात्मक कार्यवाही सार्वजनिक स्थानों पर पालतू जानवरों को खुला छोड़ने पर जिला पंचायत चंपावत सख्त

जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशों पर अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत अनिल जोशी ने जनपद चंपावत की समस्त जनता को सूचित करते हुए सार्वजनिक अपील की है कोई भी व्यक्ति अपने पालतू जानवरों को सड़कों, मुख्य मार्गों अथवा सार्वजनिक स्थलों पर आवारा न छोड़ें।इसी क्रम में बृहस्पतिवार को प्रातः अपर मुख्य अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला पंचायत की कर अधिकारी एवं पशुचिकित्सक की संयुक्त टीम द्वारा जी.आई.सी. मैदान लोहाघाट एवं उसके आसपास के क्षेत्रों का सघन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मैदान में 08 आवारा गाय एवं बैल विचरण करते हुए पाए गए। स्थानीय नागरिकों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उक्त बैल ग्राम सभा कलीगांव के निवासियों के हैं, जिन्हें जुताई व बुवाई का कार्य पूर्ण होने के पश्चात अगला कृषि कार्य आने तक के लिए खुला छोड़ दिया जाता है।

पशुओं पर लगी घंटियों से पहचान स्थापित करते हुए संयुक्त टीम द्वारा ग्राम सभा कलीगांव के ग्राम प्रधान से दूरभाष पर तत्काल संपर्क साधा गया। ग्राम प्रधान के माध्यम से संबंधित पशु स्वामियों को सार्वजनिक स्थल से अपने पशुओं को अविलंब हटाने के निर्देश दिए गए, जिसके उपरांत पशु स्वामियों द्वारा 02 जानवरों को निजी गोशाला में स्थानांतरित कर लिया गया है।प्रशासन की ओर से कहा गया है कि यदि भविष्य में सड़कों, मुख्य मार्गों या अन्य सार्वजनिक स्थलों पर कोई भी पालतू अथवा आवारा पशु विचरण करता पाया गया, तो उसे तत्काल गो सदनों में भिजवा दिया जाएगा।इस प्रक्रिया में होने वाले समस्त व्यय की वसूली संबंधित पशु स्वामियों से की जाएगी तथा उनके विरुद्ध नियम अनुसार चालान व दंडात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
बाराकोट:जीआईसी बापरू में खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का हुआ समापन
लोहाघाट:बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उदिता पाटनी को झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में किया गया सम्मानित।
चंपावत:उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान है चंपावत का मां नंदा सुनंदा महोत्सव भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का हुआ श्रीणेश
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं