Tuesday 28th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:डीएम ने ललूवापानी–बनलेख–जयगाँव -जैंतोली मोटर मार्ग का किया निरीक्षण

चंपावत:डीएम का रा.उ.मा. विद्यालय पल्सो में औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

लोहाघाट:एनएच के गड्ढे दुर्घटनाओं को दे रहे दावत। डीएम के आदेश के बावजूद नहीं भरे गए ।

चंपावत:भिंगराड़ा एड़ी बालकृष्ण मेले को लेकर हुई तैयारी बैठक

दून:16 करोड़ का पुल मात्र 16 दिन में ध्वस्त वाहनों की आवाजाही पर लगी रोक।गुणवत्ता पर उठे सवाल।

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:27 फरवरी मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर भाजपा की बैठक। कार्यक्रम की रूपरेखा की गई तैयार।

Laxman Singh Bisht

Wed, Feb 25, 2026

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर भाजपा की बैठक। कार्यक्रम की रूपरेखा की गई तैयार।

छमनिया हेलीपैड में उतरेंगे सीएम धामी महिला स्पोर्ट्स कॉलेज निर्माण का करेंगे निरीक्षण। होली रंग महोत्सव में करेंगे प्रतिभाग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 27 फरवरी को लोहाघाट के प्रस्तावित दौरे को लेकर आज बुधवार को पालिका सभागार में भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत की अध्यक्षता तथा भाजपा जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया के संचालन में भाजपा पदाधिकारियो की एक बैठक आहूत की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा 27 फरवरी को लोहाघाट के प्रसिद्ध होली रंग महोत्सव में प्रतिभाग किया जाना तथा निर्माणाधीन महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का निरीक्षण प्रस्तावित है। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका लोहाघाट की ओर से मुख्यमंत्री का नागरिक अभिनंदन भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी के प्रस्तावित दौरे को लेकर की गई बैठक में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर होने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत व नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने बताया 27 फरवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय दौरे पर लोहाघाट पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों के बारे में आज एक महत्वपूर्ण बैठक की गई इसमें मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों को लेकर जनता से चर्चा की गई। उन्होंने बताया मुख्यमंत्री के लोहाघाट दौरे को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। कहां मुख्यमंत्री के द्वारा लोहाघाट व चंपावत के विकास के लिए जो भी ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं उनको लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य नागरिक अभिनंदन किया जाएगा इसके अलावा मुख्यमंत्री प्रसिद्ध होली रंग महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे। कहा मुख्यमंत्री के दौरे को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। सीएम के दौरे को लेकर लोहाघाट में उत्साह का माहौल है। लोगों को पूरी आस है सरयू लिफ्ट पेयजल योजना की सौगात के बाद सीएम धामी नगर की जनता को भूमि फ्री होल्ड की सौगात देंगे।बैठक में भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल महरा , नरेश करायत, ब्लॉक प्रमुख महेंद्र ढेक, राजू गढ़कोटी, योगेश मेहता गोविंद सिंह बोहरा ,जीवन गहतोड़ी, एडवोकेट गौरव पांडे, राहुल जोशी दीपक जोशी, योगेश जोशी, मंडल अध्यक्ष गिरीश कुवर, बलवंत गिरी, आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें