Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डीएम ने पशु चिकित्सालय का किया शुभारंभ। एक छत के नीचे पालतू पशुओं को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा।

उत्तराखंड:बाल विकास विभाग में रिक्त पदो पर निकली आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिकाओं की भर्ती।

लोहाघाट:हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ ढेरनाथ बाबा मंदिर में शिव महापुराण का हुआ समापन।

पिथौरागढ़:गोदियाल की सभा में हंगामा पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित तीन को नोटिस जारी।

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

सूचना

: लोहाघाट:25 जगहो पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरा विधायक अधिकारी के निर्देश पर पुलिस/पालिका ने 25 जगह की चिन्हित जल्द तीसरी आंख की निगरानी में होगा लोहाघाट/ विधायक निधि से लगेंगे सीसीटीवी कैमरा

Laxman Singh Bisht

Sun, Sep 8, 2024
25 जगहो पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरा विधायक अधिकारी के निर्देश पर पुलिस/पालिका ने 25 जगह की चिन्हित जल्द तीसरी आंख की निगरानी में होगा लोहाघाट/ विधायक निधि से लगेंगे सीसीटीवी कैमरा नगर की सुरक्षा व्यवस्था व पुलिस के हाथ मजबूत करने के लिए लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के द्वारा अपनी विधायक निधि से लोहाघाट नगर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं जिसके लिए विधायक अधिकारी ने एक हफ्ते के भीतर नगर पालिका को नगर में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए निर्देशित किया था विधायक के निर्देश पर पालिका के अधिशासी अधिकारी पूरन सिंह बोहरा तथा एसएचओ अशोक कुमार ने टीम के साथ नगर व उसके आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया एसएचओ अशोक कुमार ने बताया निरीक्षण में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए 25 जगह को चिन्हित कर लिया गया है वही पालिका के ईओ पूरन सिंह बोहरा ने बताया नगर में सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए जगह चिन्हित कर ली गई है जल्द नगर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा वहीं नगर वासियों के द्वारा नगर की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी को धन्यवाद दिया है साथ ही नगर की डिग्री कॉलेज सड़क में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है मालूम हो लोहाघाट नगर के अधिकांश सीसीटीवी कैमरा रखरखाव के अभाव में खराब पड़े जिस कारण पुलिस को आपराधिक घटनाओं का खुलासा करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है एसएचओ ने इस समस्या को लोहाघाट विधायक अधिकारी के सामने रखा जिसका विधायक ने तुरंत संज्ञान लिया और एक हफ्ते के भीतर विधायक निधि से पालिका को सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए निर्देशित किया  जल्द ही पूरा लोहाघाट नगर तीसरी आंख की निगरानी में होगा

जरूरी खबरें