Tuesday 28th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:डीएम ने ललूवापानी–बनलेख–जयगाँव -जैंतोली मोटर मार्ग का किया निरीक्षण

चंपावत:डीएम का रा.उ.मा. विद्यालय पल्सो में औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

लोहाघाट:एनएच के गड्ढे दुर्घटनाओं को दे रहे दावत। डीएम के आदेश के बावजूद नहीं भरे गए ।

चंपावत:भिंगराड़ा एड़ी बालकृष्ण मेले को लेकर हुई तैयारी बैठक

दून:16 करोड़ का पुल मात्र 16 दिन में ध्वस्त वाहनों की आवाजाही पर लगी रोक।गुणवत्ता पर उठे सवाल।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सीएम धामी ने कुसुम फर्त्याल को किया सम्मानित

Laxman Singh Bisht

Fri, Feb 27, 2026

सीएम धामी ने कुसुम फर्त्याल को किया सम्मानित

चम्पावत के बाराकोट विकासखंड के बंतोली गांव की कुसुम फर्त्याल ने राष्ट्रीय स्तर की यूजीसी नेट जूनियर रिसर्च फैलोशिप (JRF) परीक्षा में 99.98 परसेंटाइल अर्जित करते हुए अखिल भारतीय स्तर पर 5वीं रैंक प्राप्त कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। सीमांत क्षेत्र की इस प्रतिभा ने अपनी कठिन परिश्रम, लगन और संकल्प शक्ति से न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे जनपद और उत्तराखण्ड को गौरवान्वित किया है।लोहाघाट स्थित रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कुसुम फर्त्याल को सम्मानित किया।मुख्यमंत्री ने कुसुम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जरूरी खबरें