: लोहाघाट:कांग्रेस ने दिखाया दमखम सैकड़ो समर्थकों के साथ रंजीत ने किया नामांकन विधायक ने किया जीत का दावा
Laxman Singh Bisht
Mon, Dec 30, 2024
कांग्रेस ने दिखाया दमखम सैकड़ो समर्थकों के साथ रंजीत ने किया नामांकन विधायक ने किया जीत का दावा
23 जनवरी को होने जा रहे नगर निकाय चुनाव को लेकर सोमवार को लोहाघाट नगर पालिका से पालिकाध्यक्ष पद के कांग्रेस प्रत्याशी रंजीत अधिकारी ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ पालिका अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्टेशन बाजार से पूरे नगर में विशाल जुलूस निकाला समर्थक अबकी बारी रंजीत अधिकारी के नारे लगाते हुए एसडीएम कार्यालय लोहाघाट पहुंचे
जहां रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम नितेश डांगर के समक्ष रंजीत अधिकारी ने अपना नामांकन किया वहीं कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने कांग्रेस की जीत का दावा करते हुए कहा इस बार लोहाघाट नगर की जनता के आशीर्वाद से लोहाघाट पालिका में कांग्रेस का परचम लहराएगा उन्होंने नगर की जनता से अपना प्यार व आशीर्वाद देने की अपील की कांग्रेस प्रत्याशी रंजीत अधिकारी अपनी जीत के प्रति आश्वस्त नजर आए उन्होंने सर्वप्रथम प्रत्याशी बनाए जाने के लिए विधायक अधिकारी ,एडवोकेट नवीन मुरारी व पार्टी हाई कमान को धन्यवाद दिया
उन्होंने कहा इस बार नगर की जनता कांग्रेस पार्टी को अपना प्यार व आशीर्वाद देने जा रही है उन्होंने कहा जीत के पश्चात सबसे पहले नगर वासियों को उनके भूमि का मालिकाना हक दिलाने की लड़ाई लड़ी जाएगी, स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा ,जाम की समस्या से नगर को मुक्ति दिलाने पर कार्य किया जाएगा नगर में चिल्ड्रन पार्क, पार्किंग का विस्तार तथा सीवर लाइन निर्माण के लिए कार्य किए के जाएंगे वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता चुनाव को लेकर काफी जोश में नजर आए इस बार कांग्रेस द्वारा नगर निकाय में प्रत्याशी खड़ा करने से लोहाघाट नगर पालिका का चुनाव काफी रोमांचकारी हो गया है
इस दौरान महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष विमला मेहरा ,भगीरथ भट्ट ,बल्लू मेहरा ,नवीन जोशी ,शैलेंद्र राय,डॉक्टर महेश ढेक,हरदेव जोशी ,अमर कोटियाल, कविराज मोनी, नितिन मेहरा ,बृजेश मेहरा, सुमन मेहरा प्रीति मेहरा, भुवन चौबे , अर्जुन ढेक सहित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे