Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

उत्तराखंड:बाल विकास विभाग में रिक्त पदो पर निकली आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिकाओं की भर्ती।

लोहाघाट:हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ ढेरनाथ बाबा मंदिर में शिव महापुराण का हुआ समापन।

पिथौरागढ़:गोदियाल की सभा में हंगामा पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित तीन को नोटिस जारी।

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

सूचना

: लोहाघाट:27 घंटे बाद भी नहीं खुल सका एनएच खोलने के प्रयास जारी लटकी जेसीबी को निकाला बाहर सैकड़ो वाहन फसे बाया सिमलखेत यात्री पहुंच रहे हैं पिथौरागढ़

Laxman Singh Bisht

Wed, Sep 4, 2024
27 घंटे बाद भी नहीं खुल सका एनएच खोलने के प्रयास जारी लटकी जेसीबी को निकाला बाहर सैकड़ो वाहन फसे बाया सिमलखेत यात्री पहुंच रहे हैं पिथौरागढ़ मंगलवार सुबह 9:00 बजे से संतोला में बंद पड़े टनकपुर पिथौरागढ़ एनएच को 27घंटे बीत जाने के बाद भी नहीं खोला जा सका है बुधवार को एनएच विभाग के द्वारा ऑल वेदर सड़क को खोलने के प्रयास युद्ध स्तर में किए जा रहे हैं दो पोकलैंड मशीने एनएच खोलने में जुटी हुई है वहीं डीएम चंपावत नवनीत पांडे ने मामले का गंभीरता से संज्ञान लिया है तथा एनएच के इतने लंबे समय तक बंद रहने पर नाराजगी जताते हुए जल्द सड़क खोलने के निर्देश एनएच के अधिकारियों को दिए हैं सड़क बंद होने से कल से ही सैकड़ो माल वाहक वाहन , रोडवेज बसें व यात्री रास्ते में फंसे पड़े हैं तथा कई वाहन व यात्री 60 किलोमीटर की अतिरिक्त यात्रा कर वाया सिमलखेत पिथौरागढ़ जा रहे हैं तथा कई यात्री पैदल मार्ग से होते हुए इस पार आकर वहां पकड़ रहे हैं वही क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता हरीश तिवारी के मुताबिक अभी भी सब कुछ ठीक रहने पर एनएच को खुलने में दो से ढाई घंटे का समय और लग सकता है वहीं सड़क बंद होने से पिछले 27 घंटे से चंपावत जिले का पिथौरागढ़ से संपर्क पूरी तरह कटा हुआ है लोगों ने एनएच विभाग की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा 27 घंटे से एनएच बंद होना बहुत बड़ी बात है जो कि एनएच की तैयारी पर बड़ा सवाल है लोगों ने कहा अगर एनएच विभाग ने कल ही दो पोकलैंड मशीने लगाई होती तो एनएच खुल चुका होता एनएच के अधिकारियों के द्वारा मामले को हल्के में लिया गया जबकि यह बॉर्डर रोड है फिलहाल एनएच के आज खुलने की संभावना जताई जा रही है सड़क बंद होने से वाहन चालकों व यात्रियों को काफी दिक्कते उठानी पड़ी है प्रशासन स्थिति पर नजरे बनाए हुए हैं

जरूरी खबरें