Tuesday 28th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:डीएम का रा.उ.मा. विद्यालय पल्सो में औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

लोहाघाट:एनएच के गड्ढे दुर्घटनाओं को दे रहे दावत। डीएम के आदेश के बावजूद नहीं भरे गए ।

चंपावत:भिंगराड़ा एड़ी बालकृष्ण मेले को लेकर हुई तैयारी बैठक

दून:16 करोड़ का पुल मात्र 16 दिन में ध्वस्त वाहनों की आवाजाही पर लगी रोक।गुणवत्ता पर उठे सवाल।

चंपावत:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने लोगों को निशुल्क अधिवक्ता प्रदान करने की दी जानकारी

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:आइटीबीपी में बिल्डिंग क्लाइंबिंग का डेमो कमांडोज ने दिखाए हैरत अंगेज कारनामे।

Laxman Singh Bisht

Tue, Feb 17, 2026

आइटीबीपी में बिल्डिंग क्लाइंबिंग का डेमो कमांडोज ने दिखाए हैरत अंगेज कारनामे।

महिला हिमवीर भी नहीं रही पीछे। लोहाघाट के छमनिया आइटीबीपी कैंप में आज मंगलवार को 36 वी वाहिनी के कमांडेंट संजय कुमार के निर्देश पर बिल्डिंग क्लाइंबिंग डेमोंसट्रेशन का आयोजन किया गया। जिसमें आईटीबीपी के कमांडोज महिला हिमबीरो व आइटीबीपी के जवानों के द्वारा मोटेड रैपलिंग , सिट रैपलिंग, पिक्की बेग,घायल जवान को पहाड़ी से नीचे लाना ,साइट रैपलिंग आदि का शानदार डेमो दिखाया गया। महिला हिमवीरो के द्वारा भी शानदार डेमो दिखाकर खूब तालियां बटोरी। कमांडेंट संजय कुमार ने कहा आईटीबीपी के जवानों को कई कठिन परिस्थितियों में कार्य करना पड़ता है। उच्च हिमालय क्षेत्र में जवानों को देश की सुरक्षा के लिए तैनात रहना पड़ता है। दुर्घटना होने पर जवानों को घायल जवानो, ग्रामीणों की जान बचाने के लिए यह ट्रेनिंग काफी काम आती है ।उन्होंने आईटीबीपी के जवानों व कमांडोज के द्वारा दिखाए गए डेमो की सराहना की और हमेशा अपडेट रहने के निर्देश दिए। डेमो में सूबेदार जी0 एल 0वर्मा, एएसआई जितेंद्र, हवलदार राजपाल सिपाही सागर, महिला कांस्टेबल राजलक्ष्मी, तुलसी,निहारिका, सिपाही दीपक डोगरा, कमांडो केसर, सिपाही अनिल, कमांडो धीरज, सिपाही लोकेश त्यागी, कमांडो विकास के द्वारा शानदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान द्वितीय कमान अधिकारी बेगराज मीणा, एसीजीडी जितेंद्र रावत, मनमोहन सिंह, प्रिंस दत्ता, गौरव कुमार, एसीएमओ शुभम मोहन, असरा बैतूल सना, सूबेदार मेजर दिनेश सिंह बिष्ट सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

जरूरी खबरें