रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट :जिला पंचायत अध्यक्ष अधिकारी ने अस्पताल में जाना मरीजों का हाल। मरीजो से पूछी समस्याएं।
Laxman Singh Bisht
जिला पंचायत अध्यक्ष ने अस्पताल में जाना मरीजों का हाल। मरीजो से पूछी समस्याएं।

उप जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं पर जताया संतोष चिकित्सा अधीक्षक की कार्य प्रणाली की सराहना।

जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी आज शुक्रवार को चंपावत जिले के लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां उनके द्वारा समस्त वार्डों का निरीक्षण किया गया तथा अस्पताल में भर्ती मरीजों व उनके तीमारदारों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली गई। तथा अस्पताल से मिल रही सुविधाओं के बारे में पूछा गया। जिला पंचायत अध्यक्ष अधिकारी ने उप जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए बताया उप जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाएं चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी के नेतृत्व में बेहतर चल रही है तथा मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा बेहतर उपचार दिया जा रहा।

उन्होंने बताया अस्पताल प्रबंधन से उन्हें जानकारी मिली है अस्पताल में नए ऑपरेशन थिएटर का निर्माण हुआ है जिसमें उपकरणों की कमी नजर आ रही है जिस कारण उसका संचालन शुरू नहीं हो पाया है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा जल्द इस मामले में जिलाधिकारी तथा सीएमओ चंपावत से वार्ता की जाएगी। अगर जरूरत पड़ी तो जिला पंचायत अपने फंड से इन उपकरणों को ऑपरेशन थिएटर में मुहैया कराएगी ताकि दूर दूर क्षेत्र से आने वाली जनता को और बेहतर सुविधाएं यहां मिल पाए।

उन्होंने कहा उप जिला चिकित्सालय में जो भी चिकित्सकों की कमी तथा अन्य समस्याएं हैं वह उन्हें अपने स्तर से पूरा करने का प्रयास करेंगे। तथा मुख्यमंत्री को समस्याओं से अवगत किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी से अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।इस दौरान पूर्व प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष गोविंद सिंह बोहरा ,चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी, केंद्रीय विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य जी0 बी0 ओली सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
चंपावत:सीएम धामी के जन्मदिवस पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन
बाराकोट: प्रधान संगठन बाराकोट का विकासखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन व तालाबंदी
लोहाघाट:पार्किंग को लेकर पालिका और लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के बीच बैठक यथावत रहेगी स्थिति। पालिका करेगी पार्किंग की व्यवस्था।
चंपावत:धामी सरकार यूआईआईडीबी के माध्यम से सरकारी संपत्तियों को राज्य के बाहरी लोगों को देने की कर रही तैयारी:कांग्रेस जिला अध्यक्ष
चंपावत:यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सक्षम अधिकारी ने जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार
चंपावत:डबल इंजन सरकार में चंपावत जिले में क्यों परेशान है पशुपालक?
लोहाघाट में भाजपा ने धूमधाम से मनाया सीएम धामी का जन्म दिवस।
लोहाघाट:मां झूमाधूरी नंदा अष्टमी महोत्सव का रंगा रंग आगाज लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ। महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा।
चंपावत:क्षेत्र पंचायत पाटी की बीडीसी बैठक सम्पन्न, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई विस्तृत सकारात्मक चर्चा
लोहाघाट:11:00 बजे तक नहीं खुले समाज कल्याण कार्यालय के ताले जनता करती रही इंतजार।