: लोहाघाट:डीएम ने किया आपदा ग्रसित क्षेत्र पंचेश्वर का पैदल स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश क्षेत्रों में हुए नुकसान में तत्काल राहत राशि वितरित कर पुनर्निर्माण के कार्यों में युद्ध स्तर पर कार्य कराए अधिकारी: डीएम
Laxman Singh Bisht
Tue, Sep 17, 2024
डीएम ने किया आपदा ग्रसित क्षेत्र पंचेश्वर का पैदल स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश क्षेत्रों में हुए नुकसान में तत्काल राहत राशि वितरित कर पुनर्निर्माण के कार्यों में युद्ध स्तर पर कार्य कराए अधिकारी: डीएम
डीएम चंपावत नवनीत पांडे ने मंगलवार को जनपद के सीमांत पंचेश्वर क्षेत्र के आपदा प्रभावित क्षेत्रों विविल, लुपड़ा, वलचौड़ा, पंथयूंड़ा, पंचेश्वर आदि क्षेत्रों का पैदल भ्रमण कर क्षेत्र में हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने आपदा से क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग, के निर्माण कार्यों को युद्ध स्तर पर किए जाने को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।उन्होने अधिकारियों से आपदा से हुए नुकसान तथा राहत कार्यों की प्रगति की जानकारी लेने के साथ ही क्षेत्र में आपदा प्रभावितों से बातचीत कर उनकी समस्याओं व मांगों को सुना। भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक ने डीएम पांडे को आपदा से हुए नुकसान की जानकारी दी
इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा आपदा से हुए क्षतिग्रस्त क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आपदा राहत के कार्यों को तत्परता व समयबद्धता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा मौके पर उपस्थित राजस्व विभाग एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को आवशयक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।उन्होंने क्षेत्र में खाद्यान्न पैकेट व आपदा राहत राशि भी वितरित की। जिलाधिकारी ने विविल में लक्ष्मी देवी पत्नी मोहन सिंह को आपदा के दौरान मकान क्षतिग्रस्त होने पर एक लाख पांच हजार का चैक वितरित किया। जिलाधिकारी ने इस दौरान एसएसबी कैंप में भी जाकर क्षेत्र में हुई क्षति की जानकारी ली। वही जनता ने डीएम को अपने बीच पाकर बड़ी राहत महसूस की
इस दौरान जिलाधिकरी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में जो भी नुकसान हुआ है तत्काल उसमें राहत राशि वितरित करने के साथ ही पुनर्निर्माण के कार्यों में युद्ध स्तर पर किया जाये । डीएम नवनीत पांडे ने कहा प्रशासन तेजी से आपदाग्रस्त क्षेत्र में पहुंच रहा है युद्ध स्तर पर सड़कों को खोलने का कार्य किया जा रहा है क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं के निर्माण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है उन्होंने कहा आपदा प्रभावित क्षेत्र में जल्द से जल्द पुनः निर्माण के कार्य शुरू करवाए जाएंगे विभागीय अधिकारी फील्ड में मौजूद है आपदाग्रस्त क्षेत्रो में तेजी से राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है आपदा प्रभावितों को राहत कैंप में रखा गया है मालूम हो डीएम चंपावत के द्वारा मामले को काफी गंभीरता से लिया गया है वे खुद जान जोखिम मे डालकर जगह-जगह पैदल आपदाग्रस्त क्षेत्रो में पहुंच रहे हैं ग्रामीणों की समस्या सुन उनका समाधान कर रहे हैं
इस दौरन भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक, खंड विकास अधिकारी लोहाघाट अशोक अधिकारी सहित अन्य विभागो के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।