Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

: लोहाघाट:पूर्व ब्लाक प्रमुख ने लोहाघाट नगर की जनता को भूमि का मालिकाना हक दिलाने की मांग मुख्यमंत्री धामी से की

Laxman Singh Bisht

Sat, Aug 31, 2024
पूर्व ब्लाक प्रमुख ने लोहाघाट नगर की जनता को भूमि का मालिकाना हक दिलाने की मांग मुख्यमंत्री धामी से की शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी विधानसभा चंपावत के दौरे के दौरान भाजपा पदाधिकारियो/कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम मे गंभीरता से पदाधिकारियो/कार्यकर्ताओं की बातों व क्षेत्र की समस्याओं को सुना इस दौरान लोहाघाट के पूर्व ब्लाक प्रमुख व भाजपा नेता योगेश मेहता ने लोहाघाट नगर की नुजुल भूमि को फ्री होल्ड कर नगर वासियों को भूमि का मालिकाना हक दिलाने की मांग को प्रमुखता से मुख्यमंत्री धामी के सामने रखा मेहता ने मुख्यमंत्री को बताया भूमि का मालिकाना हक न मिलने से नगरवासी कई सुविधाओं से वंचित है मेहता ने यह भी बताया नगरवासी भूमि को फ्री होल्ड कराने के लिए पूर्व में चालान तक लगा चुके हैं जिसके करोड़ों रुपए अभी तक सरकारी कोस में जमा है पर उसके बावजूद भी लोहाघाट नगर की जनता मालिकाना हक से वंचित है मेहता ने मुख्यमंत्री धामी से लोहाघाट नगर की भूमि को फ्री होल्ड कर नगर वासियों को मालिकाना हक़ दिलाने की मांग की मेहता ने मुख्यमंत्री को बताया लोहाघाट नगर के लोग बरसों से इस मांग को उठाते आए हैं पर अभी तक समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है मेहता ने मुख्यमंत्री से कहा अगर लोहाघाट नगर की सबसे प्रमुख समस्या का समाधान हो जाता है तो लोहाघाट नगर की जनता मुख्यमंत्री धामी की हमेशा आभारी रहेगी उन्होंने मुख्यमंत्री से पालिका चुनाव से पहले समस्या का समाधान करने की प्रार्थना की वही मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व प्रमुख की बातों को गंभीरता से सुना और समस्या के समाधान के लिए कार्यवाही करने की बात कही

जरूरी खबरें