Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:केरल राज्य के नए युवा डीएफओ के आने के बाद उनकी नयी कार्य संस्कृति का दिखाई देने लगा है असर I

लोहाघाट:बंतोली में मकान के ऊपर गिरा देवदार का विशालकाय पेड़ बाल बाल बचा बड़ा हादसा।

चंपावत:जनता मिलन में जिलाधिकारी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

बाराकोट:चामी आषाढी मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ। निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

सूचना

: लोहाघाट:संविधान दिवस पर पीजी कॉलेज लोहाघाट में हुई निबन्ध प्रतियोगिता एवं विशेष व्याख्यान 

Laxman Singh Bisht

Tue, Nov 26, 2024
संविधान दिवस पर पीजी कॉलेज लोहाघाट में हुई निबन्ध प्रतियोगिता एवं विशेष व्याख्यान 26 नवंबर को संविधान दिवस पर स्वामी विवेकानन्द राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लोहाघाट में ‘संविधान दिवस’ पर एनएसएस एवं राजनीति विज्ञान परिषद तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के संयुक्त तत्वाधान में हुए निबन्ध प्रतियोगिता एवं विशेष व्याख्यान कार्यक्रम l संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. संगीता गुप्ता, प्राचार्य की रही तथा मुख्य वक्ता डॉ. प्रकाश लखेड़ा, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार राजीव मुरारी, एवं संयोजक/संचालन डॉ. स्वाति बिष्ट, तथा सदस्य श्रीमती मीना मेहता रहे l सर्वप्रथम डॉ. स्वाति बिष्ट ने कार्यक्रम की रूपरेखा रखी तथा प्राचार्य डॉ. संगीता गुप्ता द्वारा ‘संविधान की प्रस्तावना की’ शपथ सभी छात्रों एवं प्राध्यापकों को दिलवाई और कहा की हम सभी के लिए आज का दिन गौरवशाली है क्योंकि आज ही के दिन हमारा संविधान बन कर तैयार हुआ जिसमें सभी नागरिकों और संस्थाओं के कर्तव्यों व अधिकारों का वर्णन किया गया है l डॉ. प्रकाश लखेड़ा ने ‘संविधान का दर्शन, स्रोत एवं विशेषताओं’ पर बोलते हुए कहा की संविधान सभा में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन, पं. लक्ष्मी नारायण कांता मैत्रा, उपेन्द्र नाथ बर्मन, डॉ. मनमोहन दास, प्रोफेसर बी. एच. खरड़ेकर ने संबिधान सभा में चर्चा द्वारा स्वामी विवेकानन्द के दर्शन को संविधान निर्माण में समाहित किया l विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ राजीव मुरारी, पी.एल.वी./जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत द्वारा कहा की संविधान में भारतीय नागरिकों की गहरी आस्था और विश्वास है और न्यायालय समय-समय पर नागरिकों के हितों और अधिकारों की रक्षा करती है l निबन्ध प्रतियोगिता में निर्णायक मण्डल में डॉ. रुचिर जोशी, डॉ. रवि सनवाल एवं डॉ. अर्चना त्रिपाठी रहे जिसमें प्रथम - मोनिका बोहरा, द्वितीय- कुमकुम अधिकारी, तृतीय - रोजी परवीन, तथा सांत्वना पुरस्कार- कमला भट्ट, रेनु राय, अदिति थापा, प्रियंका, सरिता मेहता, भावना भट्ट, मनीषा, बानी, नुमान रजा, भावना कारायत एवं गीता भंडारी रही l कार्यक्रम के अंत में डॉ. स्वाति बिष्ट ने सभी का धन्यवाद किया और उपस्थित संजना फर्त्याल, शहनवाज, रोजी, मनीष बिष्ट, अभिषेक, सुहानी, किरन, बृजेश, राहुल, गंगा, आदि रहे l

विज्ञापन

जरूरी खबरें