रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:असलाड़ मे जंगली जानवरों से किसान परेशान। प्रशासन से चैन फेंसिंग लगाने की मांग।
Laxman Singh Bisht
असलाड़ मे जंगली जानवरों से किसान परेशान। प्रशासन से चैन फेंसिंग लगाने की मांग।

चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत पासम ग्राम सभा के असलाड़ में जंगली जानवरों ने किसानों की नाक में दम करके रखा है। जंगली जानवर किसानों के द्वारा लगाई गई खेती को तबाह व बर्बाद करने में लगे हुए हैं। जिस कारण किसान काफी परेशान है। पासम ग्राम सभा के असलाड़ निवासी सोना देवी और नीमा देवी ने बताया उन लोगों के द्वारा लगभग 40 से 50 नाली भूमि में लालधान ,मड़वा ,सोयाबीन ,मादरा तिल मक्का ,मिर्च ,आलू ,टमाटर व प्याज की खेती की गई है पर सूअर व बारहसिंगा के द्वारा उनकी व आसपास के ग्रामीणों की खेती को काफी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने बताया जंगली जानवर के झुंड बड़ी तादाद में उनकी खेती को तबाह कर रहे है। उन्होंने कहा सीमांत क्षेत्र में कड़ी मेहनत के बाद वह लोग खेती करते हैं पर जंगली जानवरों के द्वारा पूरी तरह उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया जाता है। सोना देवी और नीमा देवी ने चंपावत जिला प्रशासन से जंगली जानवरों से किसानों की फसल को सुरक्षा देने की मांग करते हुए खेतो के चारों ओर चैन फेंसिंग लगाने की मांग की है ।कहा जंगली जानवरों के आतंक से कई लोगों ने खेती करना छोड़ दिया है अगर प्रशासन के द्वारा किसानो की मदद नहीं की जाती है तो अधिकतर किसान खेती छोड़ने को मजबूर हो जाएंगे। कहा प्रशासन सीमांत क्षेत्र के किसानों की भी सुध ले। फिलहाल किसान जंगली जानवरों से काफी परेशान है तथा अपनी खेती को बचाने के लिए जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
चंपावत:चेनलिंक फेंसिंग कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, अक्टूबर तक चयनित ग्रामों में कार्य पूर्ण करने के निर्देश
चंपावत:सीएम धामी की शिक्षा क्षेत्र को बड़ी सौगात धूरा और मौराड़ी के विद्यालय अब इंटर स्तर तक होंगे उच्चीकृत
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत 551 निर्माण श्रमिकों को मिला कल्याणकारी योजनाओं का लाभ
बाराकोट:रेगडू दशहरा महोत्सव का उद्घाटन करने का सीएम धामी से अनुरोध। कमेटी ने मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण।
बाराकोट:रेगडू के प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए महोत्सव कमेटी ने डीएम व एसपी की मुलाकात। भव्य और दिव्य होगा चार दिवसीय दशहरा महोत्सव।
लोहाघाट:जल्द नए अंदाज में नजर आएगा एबट माउंट का ऐतिहासिक चर्च। पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा। डीएम चंपावत के नेतृत्व में एबटमाउंट को पर्यटन के क्षेत्र में किया जा रहा है विकसित।
बाराकोट:उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थान, हरिद्वार द्वारा आयोजित खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारम्भ
पाटी:वीडियो बनाने पर यूकेडी नेता रजवार के खिलाफ तहरीर पर भड़के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में की नारेबाजी
लोहाघाट:कुमाऊं एकता महोत्सव रौंशाल का दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर ने किया विधिवत शुभारंभ संस्कृति और एकता के रंग में रंगा क्षेत्र
चंपावत:पुलिस कप्तान ने किया पुलिस दूरसंचार एवं 112 शाखा का वार्षिक निरीक्षण व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश