Saturday 1st of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम घोषणा धरातल पर, तामली में 14.57 करोड़ की पेयजल योजना का कार्य शुरू

लोहाघाट:आईटीबीपी 36वीं वाहिनी में स्थापित हुई औषधि वाटिका, हिमवीरों ने किया औषधीय पौधों का रोपण।

उत्तराखंड :पुलिस का एक और सिपाही हुआ 'बागी' सस्पेंड कांस्टेबल शेर सिंह के पक्ष में दिया बयान ।

लोहाघाट:जय मां झुमाधुरी फुटबॉल प्रतियोगिता में चांदमारी एफसी व कलीगांव अगले चक्र में।

चंपावत:चुनावी शोर में कहीं फिर न दब जाए राज्य आंदोलनकारियों की आवाज़: भूपेंद्र देव (ताऊ)

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:कोयाटी के जंगल में धधक रही आग पर फायर ब्रिगेड ने पाया काबू।

Laxman Singh Bisht

Mon, Apr 27, 2026

कोयाटी के जंगल में धधक रही आग पर फायर ब्रिगेड ने पाया काबू।

सोमवार शाम को लोहाघाट ब्लाक की ग्राम सभा कोयाटी के समीप जंगल मे आग भड़क उठी देखते ही देखते आग तेजी से फैलने लगी। सूचना पर फायर स्टेशन लोहाघाट की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। फायर टीम के द्वारा अंधेरे में त्वरित कार्यवाही करते हुवे मिनी वाटर टेंडर की मदद से आग पर काबू पाते हुए वन संपदा को बचाते हुए वन्य जीवों की भी रक्षा की।फायर स्टेशन लोहाघाट ने समस्त जनता से अनुरोध करते हुए कहा जंगलों में आग न लगाए । आग लगने पर वनों को आग से बचाने हेतु तत्काल 112 में सूचना दें तथा वनों को आग से बचाने हेतु चंपावत पुलिस का सहयोग करें। आग बुझाने में डीबीआर जगदीश तिलाड़ा, एफएम उमेश, पारस, एफडब्ल्यू प्रतिभा व कोमल शामिल रहे। जंगल को आग से बुझाने के लिए लोहाघाट फायर स्टेशन के द्वारा बेहतरीन कार्य किया जा रहा है।

जरूरी खबरें