Saturday 18th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत का स्वाला डेंजर जोन बना अब सुगम जोन स्वाला डेंजर ज़ोन का सुधारीकरण कार्य पूर्ण

बाराकोट:कामा ज्यूला में कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरणों के साथ आरोपी गिरफ्तार।

लोहाघाट:ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोरो का किया सघन निरीक्षण कर लिए दवाओं के नमूने

चंपावत:आगामी 24 घंटे भारी बारिश की चेतावनी, आपदा प्रबंधन तंत्र अलर्ट मोड पर

लोहाघाट:चिकित्सकों के ट्रांसफर रोकने की मांग को लेकर यूकेडी का प्रदर्शन।

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:गंगनौला में आवासीय भवन में आग, डीएम के निर्देश पर तुरंत पीड़ितों को राहत

Laxman Singh Bisht

Wed, Sep 24, 2025

गंगनौला में आवासीय भवन में आग, डीएम के निर्देश पर तुरंत पीड़ितों को राहत बुधवार सुबह लगभग 5:30 बजे, लोहाघाट तहसील के सीमांत गाँव गंगनौला में अज्ञात कारणों से आग लगने की सूचना मिली, जिसमें खिलानंद जोशी और हरिश्चंद्र जोशी का आवासीय भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार, उप जिलाधिकारी लोहाघाट श्रीमती नीतू डांगर तत्काल मौके पर पहुँची और प्रभावित परिवार को तुरंत सहायता प्रदान की। जोशी ने बताया कि आग में उनके घर का सारा घरेलू सामान, खाद्य सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बर्तन और कपड़े जलकर राख हो गए हैं।जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार, प्रभावित परिवार को तत्काल राहत एवं सहायता दी गई। इसके तहत रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा प्रभावित परिवार को एक एड किट (बर्तन, कंबल, त्रिपाल) उपलब्ध कराया गया और नियमानुसार अहेतुक राशि भी परिवार के मुखिया को प्रदान की गई।

जरूरी खबरें