Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:चामी आषाढी मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ। निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

लोहाघाट:मांगों को लेकर महाविद्यालय की छत में चढ़े छात्र संघ पदाधिकारी। प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर।

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

हल्द्वानी:वन पंचायत को संवैधानिक दर्जा व मानदेय की मांग वन सरपंचों का विशाल प्रदर्शन।

सूचना

: लोहाघाट:बच्चे पर गुलदार के हमले के बाद वन विभाग अलर्ट गुलदार को पकड़ने के लिए राईकोट में लगाया पिंजरा क्षेत्र में लगातार होगी गस्त

Laxman Singh Bisht

Sat, Oct 19, 2024
बच्चे पर गुलदार के हमले के बाद वन विभाग अलर्ट गुलदार को पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा क्षेत्र में लगातार होगी गस्त कल शुक्रवार देर शाम 8:00 बजे लोहाघाट के राईकोट गांव में घर के अंदर जा रहे तीन वर्षीय बच्चे आरव को गुलदार सीड़ीयो से उठा ले गया गुलदार के हमने में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार चल रहा है वहीं शनिवार को राईकोट की ग्राम प्रधान सरोज कुवर व प्रतिनिधि प्रदीप कुवर ने ग्रामीणों की ओर से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग करते हुए लोहाघाट रेंजर दीप जोशी को ज्ञापन दिया मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए डीएफओ चंपावत आर0सी0कांडपाल के निर्देश और रेंजर लोहाघाट दीप जोशी के नेतृत्व में बन कर्मियों ने आज राईकोट क्षेत्र में पिंजरा लगा दिया है रेंजर जोशी ने कहा पिजड़ा लगाने के साथ-साथ आज से बनकर्मी रात मे गुलदार प्रभावित क्षेत्र में गस्त करेंगे उन्होंने ग्रामीणों से अकेले जंगलों में न जाने बच्चों को शाम सुबह बाहर अकेले न छोड़ने की अपील की है रेंजर जोशी ने बताया गुलदार के हमले में घायल बच्चे के परिजनों को तत्काल 30 हजार रुपए की विभागीय सहायता दी गई है तथा एक बन कर्मी को हल्द्वानी भेजा गया है रेंजर जोशी ने बताया आजकल गुलदार का प्रजनन काल चल रहा है जिस कारण गुलदार काफी आक्रामक हो जाते हैं इस वक्त गुलदार के हमले तेज हो जाते हैं उन्होंने ग्रामीणों से सावधान रहने की अपील की वही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप कुवर व ग्रामीणों ने मामले का तत्काल संज्ञान लेने के लिए वन विभाग को धन्यवाद दिया है गुलदार के हमले से गांव में दहशत बनी हुई है लोग अपने छोटे बच्चों पर कड़ी नजर रख रहे है पिंजरा लगाने में बन दारोगा एन बी भट्ट, ,वन बीट अधिकारी हिमांशु ढेक,रोहित मेहता ,कल्याण सिंह, अब्दुल अनीस, के अलावा संजय रावत रावत, चालक राजेंद्र कुमार मौजूद रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें