Monday 23rd of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जंगल को बचाने के लिए ग्रामीणों ने मां झूमां को किया समर्पित।

लोहाघाट:सीएम धामी ने ऑनलाइन मां झूमाधुरी के किए दर्शन मां का लिया आशीर्वाद।

लोहाघाट:चौखाम बाबा मंदिर में जिलाधिकारी ने भेंट की सीएम संस्कृति संवर्धन किट ,

बाराकोट:बोतड़ी में शराब की दुकान खुलने की सुगबुगाहट से भड़के ग्रामीण। विरोध शुरू।

लोहाघाट:कुमाऊं के सुप्रसिद्ध भीम पादुका में बह रही श्री राम कथा की धारा।

: लोहाघाट:दस हजार का इनामी हिमांशु उर्फ तोता टनकपुर से गिरफ्तार

Laxman Singh Bisht

Tue, Nov 26, 2024
लोहाघाट क्षेत्र में चोरी की घटना के 10 हजार रूपये के ईनामी अपराधी को लोहाघाट पुलिस ने टनकपुर से किया गिरफ्तार अभियान के क्रम में 02 अपराधियो को पूर्व में अमृतसर, पंजाब तथा लोहाघाट क्षेत्र से भी किया जा चुका है गिरफ्तार पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड, देहरादून के निर्देशानुसार वांछित/पुरूस्कार घोषित अपराधियों की धरपकड़ हेतु सम्पूर्ण राज्य में अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के क्रम में एसपी अजय गणपति ने वांछित/पुरूस्कार घोषित अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया एसपी के निर्देश पर थाना लोहाघाट क्षेत्र में दिनांक 04.12.2024 को वादी संदीप कुमार बाल्मीकि निवासी लोहाघाट द्वारा सूचना दी गयी कि उसका कीमती सामान (चांदी के जेवर) अपने कार्यस्थल नगर पालिका बारात घर में सुरक्षित रखे गये थे जिन्हे हिमांशु शर्मा उर्फ तोता पुत्र राजपाल शर्मा,* निवासी वार्ड न0-01, शारदा चुंगी, थाना टनकपुर, जनपद चम्पावत जो कि चम्पावत व लोहाघाट में टेन्ट हाउस में लेबरी का कार्य करता है, के द्वारा चोरी किया गया है।सूचना पर थाना लोहाघाट में मु0अ0सं0-59/2023 अन्तर्गत धारा 380 भादवि पंजीकृत कर उ0नि कुन्दन सिंह बोरा, थाना लोहाघाट के नेतृत्व में विवेचना जारी की गयी। पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी-पतारसी करने के उपरान्त जब उक्त अभियुक्त के घर में दबिश दी गयी तो उक्त अभियुक्त घर पर नही पाया गया। अभियुक्त हिमांशु शर्मा उर्फ तोता निरन्तर फरार चल रहा था तथा अपनी पहचान छुपा रहा था। पुलिस टीम द्वारा लगातार कार्यवाही के उपरान्त भी जब उक्त अभियुक्त फरार था तो दिनांक 12.02.2024 को अभियुक्त को वांछित घोषित किया गया । जब अभियुक्त प्रकाश में नही आया तो दिनांक 05.10.2024 को उक्त अभियुक्त के विरूद्ध जनपद स्तर से 10,000/रू0 का ईनाम घोषित किया गया । अभियुक्त हिमांशु शर्मा उर्फ तोता पुत्र राजपाल शर्मा उपरोक्त के विरुद्ध मा० न्यायालय श्रीमान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चम्पावत द्वारा दिनांक 10/04/24 को एन0बी0डब्ल्यू० व दिनांक 12/11/2024 को मा0 न्यायालय द्वारा अभियुक्त हिमांशु उपरोक्त के विरुद्ध अन्तर्गत धारा 82 ८०प्र०सं० की आदेशिका जारी की गयी थी। पुलिस टीम की लगातार कार्यवाही के उपरान्त दिनांक 25.11.2024 को थाना लोहाघाट पुलिस टीम द्वारा एस०ओ०जी० चम्पावत की मदद से बिचई तिराहे से 50 मीटर पहले टनकपुर, कोतवाली टनकपुर, जनपद चम्पावत से गिरफ्तार किया गया नोट- वांछित/पुरूस्कार घोषित अपराधियों के विरूद्ध चलाये गये के क्रम में जनपद पुलिस द्वारा 02 ईनामी अपराधियो को पूर्व में अमृतसर, पंजाब तथा लोहाघाट क्षेत्र से गिरफ्तार* किया जा चुका है । गिरफ्तार ईनामी/वांछित-* 01- हिमांशु शर्मा उर्फ तोता पुत्र राजपाल शर्मा, उम्र-26 वर्ष, निवासी वार्ड न0-01, शारदा चुंगी, थाना टनकपुर, जनपद चम्पावत। स्थायी पता- ग्राम दियोहना, थाना दियोरियाकला, जिला पीलीभीत, उत्तर प्रदेश। पूर्व में गिरफ्तार वांछित ईनामी अपराधी-* 01-जगमोहन सिंह पुत्र मोहिन्दर सिंह, निवासी मकान न0-3453, गली न0-03, आजादनगर, कन्टोन्टमेन्ट, अमृतसर पंजाब- 25,000/रू0 का ईनाम घोषित । 02- अजय वाल्मिकी उर्फ छोटू पुत्र राजेन्द्र वाल्मिकी, निवासी वार्ड न0-05, मीना बाजार, थान बनबसा, 7500/रू0 की ईनाम घोषित ।     *पुलिस टीम-* 01- निरीक्षक श्री अशोक कुमार सिह (थाना लोहाघाट)। 02-उ0नि0 मनीष खत्री (प्रभारी एस०ओ०जी०) 03- - उ0नि0 कुन्दन सिह बोरा (थाना लोहाघाट)। 04- हे0का0 14 ना०पु० हेमन्त लूट्ठी (थाना लोहाघाट)। 05- का0 146 ना०पु० नवल किशोर (एस०ओ०जी० चम्पावत) । 06. का0 विनोद जोशी, सर्विलांस सैल, चम्पावत

जरूरी खबरें