Saturday 1st of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:आईटीबीपी 36वीं वाहिनी में स्थापित हुई औषधि वाटिका, हिमवीरों ने किया औषधीय पौधों का रोपण।

उत्तराखंड :पुलिस का एक और सिपाही हुआ 'बागी' सस्पेंड कांस्टेबल शेर सिंह के पक्ष में दिया बयान ।

लोहाघाट:जय मां झुमाधुरी फुटबॉल प्रतियोगिता में चांदमारी एफसी व कलीगांव अगले चक्र में।

चंपावत:चुनावी शोर में कहीं फिर न दब जाए राज्य आंदोलनकारियों की आवाज़: भूपेंद्र देव (ताऊ)

चंपावत:सीएम घोषणा को मिली प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति कारी मोटर मार्ग मे होगा डामरीकरण

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:डीजल पेट्रोल की किल्लत को देखते हुए पूर्ति निरीक्षक ने पेट्रोल पंपों का किया निरीक्षण।

Laxman Singh Bisht

Fri, Apr 24, 2026

डीजल पेट्रोल की किल्लत को देखते हुए पूर्ति निरीक्षक ने पेट्रोल पंपों का किया निरीक्षण।

लोहाघाट में डीजल पेट्रोल की किल्लत पेट्रोल पंपों पर लगी भारी भीड़मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के चलते चंपावत जिले मे भी डीजल पेट्रोल की किल्लत नजर आ रही है। जिले के लोहाघाट नगर में डीजल व पेट्रोल की किल्लत हो गई है। जिस कारण दुपहिया व चार पहिया वाहन चालक परेशान हो रहे हैं। शुक्रवार को नगर के पेट्रोल पंपो में डीजल और पेट्रोल भराने के लिए वाहनों की लंबी-लंबी कतारे लगी रही। इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के प्रबंधक ने जानकारी देते हुए बताया पेट्रोल की सप्लाई कम होने से पेट्रोल की किल्लत बनी हुई है कहा दोपहिया वाहनों को 200 रुपए तथा चौपहिया वाहनों को एक हजार रुपए का पेट्रोल उपलब्ध कराया जा रहा है तथा डीजल भरपूर मात्रा में दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया नगर के अन्य पेट्रोल पंपों में पेट्रोल व डीजल की कमी के चलते सारा भार उनके पेट्रोल पंप में पड़ रहा है कहा कंपनी से सप्लाई सुचारु है। वहीं नगर के पाटन क्षेत्र में स्थित भारत पेट्रोलियम प्रबंधक ने जानकारी देते हुए बताया पेट्रोल और डीजल की किल्लत बनी हुई है। उन्होंने कहा बड़े वाहनों को तीन हजार रुपए तथा छोटे वाहनों को 500 रुपए का डीजल दिया जा रहा है तथा दो पहिया वाहनों को ₹100 तथा चौपहिया वाहनों को ₹500 का पेट्रोल उपलब्ध कराया जा रहा है ।उन्होंने बताया उनके पास सिर्फ आज तक का ही स्टॉक बचा हुआ है तो वही एक पेट्रोल पंप पूरी तरह से बंद पड़ा हुआ है। वही आज पूर्ति निरीक्षक चंद्रकला चतुर्वेदी के द्वारा भारत पैट्रोलियम पंप का निरीक्षण कर स्टॉक की जांच की गई तथा पेट्रोल पंप प्रबंधक को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। पूर्ति निरीक्षक ने बताया सप्लाई कम होने की वजह से दिक्कत आ रही है। उन्होंने बताया इमरजेंसी सेवाओं एंबुलेंस ,शादी बारातो के वाहनों को भरपूर मात्रा में ईंधन उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने लोगों से पैनिक न करने की अपील की है कहा सप्लाई लगातार जारी है। जिलाधिकारी के द्वारा भी लगातार स्थिति पर नज़रें बनाकर रखी गई है।

तो वही डीजल पेट्रोल की किल्लत के चलते खास कर लंबी दूरी के टैक्सी चालकों , स्कूल वाहनों के साथ साथ सरकारी कर्मचारी तथा आम जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से पेट्रोल पंपों में डीजल व पेट्रोल उपलब्ध कराने की मांग की है।

जरूरी खबरें