रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट :गंगनौला में गौरा पर्व का हुआ शुभारंभ। गौरा गायन की मची धूम।
Laxman Singh Bisht
गंगनौला में गौरा पर्व का हुआ शुभारंभ। गौरा गायन की मची धूम।लोहाघाट क्षेत्र में गौरा पर्व की धूम मची हुई है क्षेत्र के कई गांवो में आज गौरा महेश्वर की प्रतिमा स्थापित कर गौरा पर्व का शुभारंभ किया गया। वही लोहाघाट ब्लॉक के गंगनौला ग्रामसभा के गल्ला गांव तोक में आज शनिवार को गांव मे पूर्ण विधि विधान के साथ गौरा महेश्वर की प्रतिमा को स्थापित कर गौरा पर्व का शुभारंभ सरपंच त्रिभुवन भट्ट एवं नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान मोहन राम के द्वारा किया गया।इसी के साथ गोरा गायन की शुरुआत हो गई है । महिलाओं में गौरा पर्व को लेकर काफी उत्साह है महिलाओं के द्वारा बढ़-चढ़कर गौरा पर्व में अपनी भागीदारी निभाई जा रही है। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता चंद्र दत्त जोशी ने बताया गांव में प्रतिवर्ष गौरा पर्व को काफी उत्साह व धूमधाम के साथ मनाया जाता है। शुभारंभ अवसर पर रेवती देवी ,खस्टी देवी ,पार्वती देवी, लक्ष्मी देवी, उमा देवी ,तुलसी देवी,निर्मला ,मंजू ,बबीता सहित कई महिलाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
लोहाघाट:मनरेगा में पौध खरीफ फरोख्त के नाम पर गड़बड़ी के आरोप डीएम ने दिए जांच के आदेश।
चंपावत:राजकीय इण्टर कालेज भिंगराड़ा में प्रधानाचार्य सहित दस पद रिक्त।
लोहाघाट:हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ ‘हनुमान अंश’ फिल्म का शुभारंभ, भक्ति से सेवा और संस्कार का संदेश देने का प्रयास
लोहाघाट:हिंदी दिवस के अवसर पर ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का सफल आयोजन
लोहाघाट:जीआईसी खेतीखान में पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का शुभारंभ
चम्पावत : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चंपावत कांग्रेस मुक्त बयान पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पलटवार
चंपावत:01 अक्टूबर से लागू होगी राशन कार्डों की स्वतः निष्क्रियकरण प्रणाली
84.45 करोड़ रुपये की लागत से लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, सरयू पंपिंग पेयजल योजना के कार्यों में तेजी
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल ने जीता अंतर विद्यालयी फुटबॉल फाइनल
लोहाघाट:नशे में चला रहा था वाहन पुलिस ने किया गिरफ्तार बुलेरो सीज