Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

लोहाघाट:मांगों को लेकर महाविद्यालय की छत में चढ़े छात्र संघ पदाधिकारी। प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर।

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

हल्द्वानी:वन पंचायत को संवैधानिक दर्जा व मानदेय की मांग वन सरपंचों का विशाल प्रदर्शन।

लोहाघाट:पासम के सात सीटर विद्या वाहिनी वाहन में जा रही है 15 से अधिक छात्राएं। अतिरिक्त वाहन की मांग।

सूचना

: लोहाघाट:विधायक अधिकारी ने विधानसभा सत्र में अवैध खनन पर पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठाए सवाल मिली भगत के लगा डाले गंभीर आरोप 

Laxman Singh Bisht

Sat, Aug 24, 2024
विधायक अधिकारी ने विधानसभा सत्र में अवैध खनन पर पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठाए सवाल मिली भगत के लगा डाले गंभीर आरोप लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने गैरसैन में चले विधानसभा सत्र में लोहाघाट विधानसभा में हो रहे अवैध खनन के मामले को विधानसभा में प्रमुखता से उठाया सत्र में जोरदार तरीके से बोलते हुए विधायक अधिकारी ने कहा पाटी थाने से मात्र दो किलोमीटर की दूरी पर खनन माफियाओं के द्वारा बेखोफ होकर मुलाकोट सड़क की पहाड़ियों से अवैध खनन किया जा रहा है जब सरपंच ने अवैध खनन की शिकायत की तो खनन माफिया के द्वारा उन पर हमला किया गया पर पुलिस खामोश रही विधायक अधिकारी ने विधानसभा में बोलते हुए पुलीस पर आरोप लगाते हुए कहा जब उन्होंने पुलिस से इस बात की शिकायत की तो पुलिस ने सीधा सा जवाब दिया कि उनके पास और भी काम पड़े हैं पुलिस ने कोई कार्यवाही खनन माफिया के खिलाफ़ नहीं की विधायक ने विधानसभा सत्र में चम्पावत पुलिस पर काफी गंभीर आरोप खनन को लेकर लगा दिए हैं इसके अलावा विधायक अधिकारी ने पानी, नसे के बढ़ते कारोबार, शिक्षा चिकित्सा के मुद्दे को भी जोरदार तरीके से विधानसभा में रखा इस बार विधायक अधिकारी के द्वारा विधानसभा में उठाए गए जनहित के तमाम मुद्दों को लेकर उनकी विधान सभा लोहाघाट में काफी प्रशंसा हो रही है

विज्ञापन

जरूरी खबरें