रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:लॉ कॉलेज की मांग को लेकर दूसरे दिन भी धरने में डटी रही लोहाघाट विकास संघर्ष समिति।
Laxman Singh Bisht
Wed, Feb 18, 2026
लॉ कॉलेज की मांग को लेकर दूसरे दिन भी धरने में डटी रही लोहाघाट विकास संघर्ष समिति।
यूकेडी कांग्रेस सहित छात्रों व कई संगठनों का मिला समर्थन।
भाजपा नेताओं व क्षेत्रीय विधायक को जनहित में जागने की जरूरत: गोरखा
लोहाघाट ।महाविद्यालय में लॉ कॉलेज खोलने की मांग को लेकर लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के द्वारा नगर के गांधी चौक में तीन दिवसीय धरना दिया जा रहा है। आज बुधवार को धरने के दूसरे दिन खराब मौसम के बावजूद भी लोहाघाट विकास संघर्ष समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा के नेतृत्व में धरना जारी रहा। लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के छात्र हित के इस मुद्दे को यूकेडी ,कांग्रेस को विभिन्न संगठनों के साथ-साथ छात्रों का समर्थन भी मिलने लगा है। सभी ने एक सुर में इस मांग को छात्र हित की मांग बताया। कहा 12 साल पूर्व तत्कालीन मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के द्वारा लोहाघाट में लॉ कॉलेज खोलने की घोषणा की गई थी जो आज तक पूरी नहीं हुई। जिस कारण लॉ करने के इच्छुक छात्र-छात्राओं को प्रदेश के अन्य शहरों तथा दूसरे प्रदेशों की दौड़ लगानी पड़ रही है।
आर्थिक रूप से कमजोर छात्र आज कानून की पढ़ाई करने के बारे में सोच भी नहीं पाते हैं। लोहाघाट विकास संघर्ष समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा ,यूकेडी नेताओं तथा संघर्ष समिति सदस्यों ने कहा लोहाघाट में विधि संकाय की सख़्त आवश्यकता है।सरकार जल्द से जल्द लोहाघाट में विधि संकाय की कक्षाओं का संचालन शुरू करें। कहां मांग पूरी न होने पर लोहाघाट विकास संघर्ष समिति उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के पदाधिकारियो व अन्य वक्ताओं ने कहा आज सत्ताधारी नेताओं व क्षेत्रीय कांग्रेस के विधायक को जागने की जरूरत है उन्होंने कहा यह छात्र हित का मुद्दा है इसमें राजनीति नहीं होनी चाहिए। कहा छात्र हित में भाजपा नेताओ व क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक धरना स्थल पर आए और लॉ कॉलेज खोलने में अपना अमूल्य सहयोग दें।
लोहाघाट नगर की जनता व छात्रों की आवाज को सड़क से लेकर संसद तक पहुंचाएं। लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष विपिन गोरखा ने कहा यह कोई राजनीतिक मंच नहीं है इस मंच में सभी का स्वागत है संघर्ष समिति छात्रों के हित की लड़ाई लड़ रही है। धरना देने में लोकेश पांडे ,अजय गोरखा,, राजकिशोर ,शाह ,दीपक शाह, रमेश बिष्ट, प्रहलाद सिंह मेहता, राजू भैया अक्षत ओली, दीपांशु ,डी0डी0 पांडे , भुवन बिष्ट सहित कई लोग मौजूद रहे