Saturday 1st of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम घोषणा धरातल पर, तामली में 14.57 करोड़ की पेयजल योजना का कार्य शुरू

लोहाघाट:आईटीबीपी 36वीं वाहिनी में स्थापित हुई औषधि वाटिका, हिमवीरों ने किया औषधीय पौधों का रोपण।

उत्तराखंड :पुलिस का एक और सिपाही हुआ 'बागी' सस्पेंड कांस्टेबल शेर सिंह के पक्ष में दिया बयान ।

लोहाघाट:जय मां झुमाधुरी फुटबॉल प्रतियोगिता में चांदमारी एफसी व कलीगांव अगले चक्र में।

चंपावत:चुनावी शोर में कहीं फिर न दब जाए राज्य आंदोलनकारियों की आवाज़: भूपेंद्र देव (ताऊ)

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट :पेड़ गिरने से मडलक बगोटी सड़क बंद एसडीएम ने सड़क खोलने के दिए निर्देश।

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 28, 2026

पेड़ गिरने से मडलक बगोटी सड़क बंद एसडीएम ने सड़क खोलने के दिए निर्देश।

लोहाघाट की सीमांत मडलक के बगोटी के तोक बसोटा में आज दोपहर लगभग 3:30 बजे आए आधी और तूफान से नागार्जुन बाबा मंदिर बसोटा का विशालकाय पेड़ का एक हिस्सा टूट गया है जिससे विद्युत लाइन के तार को काफी क्षति पहुंची हुई है। पेड़ गिरने से मडलक बगोटी रोड बंद हो गई है। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता भुवन बिष्ट ने बताया सड़क बंद होने से एसएसबी के साथ-साथ अन्य वाहन फस गए हैं तथा विद्युत आपूर्ति बंद हो चुकी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क खोलने और विद्युत व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। सड़क बंद होने की सूचना मिलते ही एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर ने पीएमजीएसवाई विभाग को तत्काल सड़क खोलने के निर्देश दिए हैं।

पीएमजीएसवाई के अभियंता हयाद कोहली ने बताया सड़क खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है जल्द सड़क खोल दी जाएगी। विद्युत विभाग के अभियंता ने कहा जल्द विद्युत लाइन को सुचारु किया जाएगा। खबर लिखे जाने तक सड़क बंद है।

जरूरी खबरें