Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

उत्तराखंड:बाल विकास विभाग में रिक्त पदो पर निकली आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिकाओं की भर्ती।

लोहाघाट:हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ ढेरनाथ बाबा मंदिर में शिव महापुराण का हुआ समापन।

पिथौरागढ़:गोदियाल की सभा में हंगामा पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित तीन को नोटिस जारी।

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

सूचना

: लोहाघाट:29 घंटे बाद खुला एनएच यात्रियों व प्रशासन ने ली राहत की सांस एनएच में आवाजाही शुरू मंगलवार 9:00 बजे से बंद पड़ा था एनएच 

Laxman Singh Bisht

Wed, Sep 4, 2024
29 घंटे बाद खुला एनएच यात्रियों व प्रशासन ने ली राहत की सांस एनएच में आवाजाही शुरू मंगलवार 9:00 बजे से बंद पड़ा था एनएच मंगलवार सुबह 9:00 बजे बाराकोट के संतोला के पास टनकपुर पिथौरागढ़ ऑल वेदर सड़क पहाड़ी से भारी मलवा आने से बंद हो गई थी जिसके बाद एनएच में पिथौरागढ़, धारचूला, झूलाघाट आदि नगरों के लिए आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई थी चंपावत जिले का पिथौरागढ़ जिले से पूरी तरह संपर्क कट चुका था एनएच में 400 से अधिक वाहन व यात्री फंसे हुए थे आखिर बुधवार को 29 घंटे के बाद दोपहर 2:00 बजे एनएच की मशीनों ने सड़क को कड़ी मशक्कत के बाद यातायात के लिए खोल दिया एनएच खुलने के बाद सड़क में दोनों और फंसे हुए लगभग 400 से अधिक वाहनों को राजस्व उप निरीक्षक गोविंद बल्लभ, बाराकोट चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद के नेतृत्व में सुरक्षित तरीके से निकला गया एनएच खुलने के बाद वाहन चालकों ,यात्रियों व प्रशासन ने राहत की सांस ली वहीं क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता हरिश्चंद्र तिवारी व दीपेंद्र अधिकारी ने बताया अभी भी एनएच में इस जगह पर खतरा बना हुआ है एनएच खुलने के बाद फंसे हुए परेशान यात्री अपने-अपने गंतव्य को रवाना हुए वही प्रशासन की टीम के द्वारा एसडीएम रिंकु बिष्ट के नेतृत्व में एनएच में फंसे हुए यात्रियों के लिए भोजन व रहने की व्यवस्था की गई थी वही 29 घंटे लगातार एनएच बंद होने पर डीएम चंपावत नवनीत पांडे ने एनएच के अधिकारियो की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई है

जरूरी खबरें