रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सिमलखेत में जंगली सूअर के हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल। जिला चिकित्सालय रेफर
Laxman Singh Bisht
सिमलखेत में जंगली सूअर के हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल। जिला चिकित्सालय रेफर

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चल रहा उपचार स्थिति खतरे से बाहर।

चंपावत जिले के सिमलखेत क्षेत्र की अल्मोड़ा जिले की सीमा में स्थित दसोला बडियार के तोक ईडियानी जिला अल्मोड़ा निवासी जीत सिंह को आज बुधवार सुबह अपनी दुकान की ओर जाते समय खेत में छुपे हुए जंगली सूअर ने अचानक हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों के द्वारा शोरगुल मचा कर सूअर को भगाया गया। इसके बाद ग्रामीण घायल जीत सिंह को वाहन के जरिए लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लाए। जहां चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी के दिशा निर्देश पर डॉक्टर करण बिष्ट के द्वारा घायल जीत सिंह का उपचार किया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी ने बताया घायल का उपचार कर दिया गया है सूअर के द्वारा उनके शरीर के कई हिस्सों में गंभीर घाव बनाए गए हैं । जिन्हें शल्य चिकित्सा के लिए चंपावत जिला चिकित्सालय रेफर किया जा रहा है। उन्होंने बताया घायल की हालत खतरे से बाहर है। घायल के साथ आए ग्रामीणों ने बताया घटना आज सुबह की है जब दुकान जाते समय जंगली सूअर ने जीत सिंह को घायल कर दिया ग्रामीणों ने कहा गांव में पूरे क्षेत्र में जंगली सुवरो का भयंकर आतंक हुआ है। सुवरो के द्वारा उनकी पूरी खेती को पूरी तरह बर्बाद किया जा रहा है तथा भगाने पर सूअर अब हमला करने पर उतारू है। ग्रामीणों ने कहा आज हमले में जीत सिंह की जान बाल बाल बच गई। ग्रामीणों ने वन विभाग अल्मोड़ा से जंगली सुवरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। मालूम हो यह गांव चंपावत जिले के सिमलखेत क्षेत्र की सीमा में अल्मोड़ा जिले पर स्थित है।
विज्ञापन
लोहाघाट:चरमराये जियो के नेटवर्क डुंगराबोरा के ग्रामीण परेशान कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं प्रशासन से सीमांत क्षेत्र वासियों की समाधान की मांग।
लोहाघाट:कांस्टेबल हेम महरा ने फिर से संभाली लोहाघाट की यातायात व्यवस्था की कमान। एक बार फिर महिला का खोया हुआ पर्स व मोबाइल किया वापस।
चम्पावत में तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर से 587 मरीजों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
लोहाघाट:राज्य आंदोलनकारियो की पीड़ा मुख्यमंत्री के नाम राज्य आंदोलनकारी भूपेंद्र देव ( ताऊ )का खुला पत्र अब तारीख नहीं, न्याय चाहिए!
लोहाघाट:झूमाधुरी धाम में चला स्वच्छता अभियान, आइटीबीपी और ग्रामीणों ने मिलकर साफ किए मंदिर परिसर व रास्ते
बाराकोट:काकड़ के पूर्व सरपंच व प्रगतिशील किसान चंद्र सिंह अधिकारी का निधन।
लोहाघाट:साधु के भेष में बिना सत्यापन घूम रहे 02 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान
चंपावत:पुनौली कृषि उपकरण प्रकरण की जांच में विधायक के आरोपों की पुष्टि नहीं, भौतिक सत्यापन में मौके पर मिले सभी उपकरण
लोहाघाट:ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती के डोले। झूमाधूरी मेला 2026 का समापन।
पिथौरागढ़:14 वर्षीय इकलौते बेटे की मौत के सदमे से माँ ने सरयू नदी में छलांग लगाकर दी जान।