Saturday 25th of April 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:विवेकानंद विद्या मंदिर खेती खान के छात्र जलज ने हाईस्कूल परीक्षा में लहराया परचम

लोहाघाट:हाई स्कूल में नंबर कम आने पर छात्र ने लगाई फांसी हालत गंभीर। हायर सेंटर रैफ़र

लोहाघाट:पीएम श्री रा०इ०का० दिगालीचौड़ का सत प्रतिशत रहा परीक्षाफल हेमां नायक रही टॉपर

उत्तराखंड बोर्ड की 10 वीं व 12 वीं परीक्षा का रिजल्ट घोषित छात्राएं रही टॉपर

चम्पावत में धारे-नौलों के संरक्षण की पहल, जनसहभागिता से होगा कायाकल्प :डीएम

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पीएम श्री रा०इ०का० दिगालीचौड़ का सत प्रतिशत रहा परीक्षाफल हेमां नायक रही टॉपर

Laxman Singh Bisht

Sat, Apr 25, 2026

पीएम श्री रा०इ०का० दिगालीचौड़ का सत प्रतिशत रहा परीक्षाफल हेमां नायक रही टॉपर

सीमांत विद्यालय पीएम श्री रा०इ०का० दिगालीचौड़, लोहाघाट (चम्पावत) ने हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा 2026 में शत् प्रतिशत परीक्षा परिणाम प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने लहराया परचम। छात्रा हेमा नायक पुत्री प्रेम सिंह ने 462 अंक प्राप्त कर, जनपद चम्पावत में 06वाँ स्थान एवं राज्य स्तर पर 25वाँ स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। समस्त विद्यालय परिवार द्वारा छात्रा को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी गईं।हाईस्कूल के 68 में से 36 एवं इण्टरमीडिएट में 84 विद्यार्थियों में से 74 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की।इण्टरमीडिएट में छात्रा हेमा नायक द्वारा 92.4%, तनुजा उप्रेती ने 89.2%, ऐश्वर्या उप्रेती ने 88.8%, आदित्य सिंह बोरा एवं प्रिया ने 82.4% अंक प्राप्त किये।

इसी क्रम में हाईस्कूल में छात्रा निधि रावत ने 82%, उषा ने 81.6%, यतिन जोशी ने 80%, निर्मल सिंह ने 79.6% एवं सूरज कुमार ने 75.8% अंक प्राप्त किये।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ० सुधाकर जोशी एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा छात्र-छात्राओं के अद्वितीय प्रदर्शन पर बधाई दी गयी एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी गयीं।

जरूरी खबरें