Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

हल्द्वानी:वन पंचायत को संवैधानिक दर्जा व मानदेय की मांग वन सरपंचों का विशाल प्रदर्शन।

लोहाघाट:पासम के सात सीटर विद्या वाहिनी वाहन में जा रही है 15 से अधिक छात्राएं। अतिरिक्त वाहन की मांग।

लोहाघाट:मां झूमाधुरी मेले को लेकर ग्रामीणों को बैठक। 19 सितंबर को निकलेगी रथ यात्रा।

चंपावत:कृषि कुम्भ’ में चम्पावत के अधिकाधिक किसान करें प्रतिभाग : जिलाधिकारी

सूचना

: लोहाघाट:मुख्यमंत्री का विरोध करने जा रहे कांग्रेस नेताओ को पुलिस ने किया गिरफ्तार पुलिस व कांग्रेस नेताओं के बीच जोरदार धक्का मुक्की  

Laxman Singh Bisht

Sat, Aug 31, 2024
मुख्यमंत्री का विरोध करने जा रहे कांग्रेस नेताओ को पुलिस ने किया गिरफ्तार पुलिस व कांग्रेस नेताओं के बीच जोरदार धक्का मुक्की शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी विधानसभा चंपावत के दौरे पर आए हुए थे वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दौरे का विरोध करने जा रहे कांग्रेस नेताओ को खूना मानेश्वर मे पुलिस व एसओजी ने गिरफ्तार कर लिया  इस दौरान कांग्रेस नेताओ व पुलिस के बीच तीखी नोक झोक व जोरदार धक्का मुक्की हुई किसी तरह पुलिस ने यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष चिराग फर्त्याल , कांग्रेस प्रवक्ता भुवन चौबे व लोकेश पांडे युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अध्यक्ष विनोद बडेला , मंटू ओली को गिरफ्तार कर लिया पुलिस कांग्रेसी नेताओं को लोहाघाट थाने लेकर आई मुख्यमंत्री के जाने के बाद कांग्रेस नेताओं को रिहा किया गया वहीं कांग्रेस नेताओं ने कहा वह सिर्फ मुख्यमंत्री से मिलकर विधानसभा की समस्याओ को रखने जा रहे थे लेकिन पुलिस व प्रशासन के द्वारा उन्हे मुख्यमंत्री से नहीं मिलने दिया और उन्हें बीच रास्ते से गिरफ्तार कर लिया गया यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने कहा मुख्यमंत्री से मिलना हर किसी का मौलिक अधिकार उन्होंने कहा सरकार कांग्रेस से डर गई है सरकार के इशारे पर पुलिस दमनकारी नीति अपना रही है उन्होंने कहा जल्द सरकार बदलेगी वहीं कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोस फैल गया

विज्ञापन

जरूरी खबरें