Tuesday 28th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:डीएम ने ललूवापानी–बनलेख–जयगाँव -जैंतोली मोटर मार्ग का किया निरीक्षण

चंपावत:डीएम का रा.उ.मा. विद्यालय पल्सो में औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

लोहाघाट:एनएच के गड्ढे दुर्घटनाओं को दे रहे दावत। डीएम के आदेश के बावजूद नहीं भरे गए ।

चंपावत:भिंगराड़ा एड़ी बालकृष्ण मेले को लेकर हुई तैयारी बैठक

दून:16 करोड़ का पुल मात्र 16 दिन में ध्वस्त वाहनों की आवाजाही पर लगी रोक।गुणवत्ता पर उठे सवाल।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:रात भर लोहावती में पड़ा रहा पीआरडी जवान चिकित्सकों ने बचाई जान

Laxman Singh Bisht

Thu, Feb 26, 2026

रात भर लोहावती में पड़ा रहा पीआरडी जवान चिकित्सकों ने बचाई जान कल बुधवार देर शाम लोहाघाट के सुई निवासी पीआरडी जवान त्रिलोचन तिवारी कोली ढेक सड़क से होते हुए अपने गांव की ओर जा रहे थे ।तभी कोली पुल पार कर थोड़ा आगे बढ़े तो अचानक असंतुलित होकर लोहावती नदी में जा गिरे। पर किसी को भी त्रिलोचन के लोहावती नदी में गिरने की जानकारी नहीं हो पाई। जिस कारण वह ठंड में रात भर लोहावती नदी के किनारे पड़े रहे। आज सुबह जब लोगों की उन पर नजर पड़ी तो लोगों के द्वारा पुलिस व उनके परिजनों को सूचना दी गई। सूचना पर उनके भाई आनंद तिवारी ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे तथा लोगों व पुलिसकर्मी की मदद से उन्हें लोहावती नदी से सड़क तक लाया गया। जहां से एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी ने बताया आज सुबह मरीज को काफी गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया लेकिन फिजिशियन डॉक्टर राकेश जोशी व उनकी टीम के द्वारा मरीज की जान बचाने के लिए सराहनीय कार्य करते हुए हर संभव प्रयास किए गए। डॉक्टर राठी ने बताया डॉक्टर राकेश जोशी व उनकी टीम की कड़ी मेहनत के बाद आखिर मरीज होश में आ गया ।उन्होंने कहा मरीज की हालत अब खतरे से बाहर है। डॉ राठी ने बताया अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती से अब मरीजों को बेहतर उपचार मिल रहा है।

जरूरी खबरें