Saturday 1st of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम घोषणा धरातल पर, तामली में 14.57 करोड़ की पेयजल योजना का कार्य शुरू

लोहाघाट:आईटीबीपी 36वीं वाहिनी में स्थापित हुई औषधि वाटिका, हिमवीरों ने किया औषधीय पौधों का रोपण।

उत्तराखंड :पुलिस का एक और सिपाही हुआ 'बागी' सस्पेंड कांस्टेबल शेर सिंह के पक्ष में दिया बयान ।

लोहाघाट:जय मां झुमाधुरी फुटबॉल प्रतियोगिता में चांदमारी एफसी व कलीगांव अगले चक्र में।

चंपावत:चुनावी शोर में कहीं फिर न दब जाए राज्य आंदोलनकारियों की आवाज़: भूपेंद्र देव (ताऊ)

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा में सुई की रिया चौबे ने बढ़ाया क्षेत्र का नाम।

Laxman Singh Bisht

Sat, Apr 25, 2026

उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा में सुई की रिया चौबे ने बढ़ाया क्षेत्र का नाम।

प्रदेश में प्राप्त किया 21वां स्थान।।

जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

चंपावत जिले के लोहाघाट की सुई ग्राम सभा की रिया चौबे ने उत्तराखंड बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में मेरिट लिस्ट में 21वां स्थान प्राप्त कर परचम फहराया है उन्होंने 93.2% नंबर लाकर जनपद स्तर में भी दूसरा स्थान प्राप्त किया है।सुई के सात खाल तोक छमनिया निवासी कैलाश चौबे की सुपुत्री रिया ने कठिन परिश्रम से यह स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उसकी इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के साथ-साथ "सामाजिक उत्थान एवं शैक्षिक सांस्कृतिक खेल समिति"वायु रथ महोत्सव सुई बिशुंग की अध्यक्ष श्याम दत्त चौबे ,मुख्य संरक्षक सचिन जोशी, महामंत्री भुवन चौबे, सचिव सुनील चौबे ,उपाध्यक्ष मदन पुजारी, कैलाश पांडे ,गौरव पांडे ,हयात सिंह महरा ,बबलू ओली, योगेश ओली ,कैलाश तलनिया, ग्राम प्रधान त्रिभुवन तिवारी, केशव चौबे, कैलाश चौबे, हर सिंह बिष्ट ,सुशीला चौबे ,एडवोकेट सुधीर चतुर्वेदी आदि ने खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र के लिए उपलब्धि बताया एवं समिति ने रिया को सम्मानित करने का निर्णय भी लिया है।

जरूरी खबरें