Monday 23rd of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जंगल को बचाने के लिए ग्रामीणों ने मां झूमां को किया समर्पित।

लोहाघाट:सीएम धामी ने ऑनलाइन मां झूमाधुरी के किए दर्शन मां का लिया आशीर्वाद।

लोहाघाट:चौखाम बाबा मंदिर में जिलाधिकारी ने भेंट की सीएम संस्कृति संवर्धन किट ,

बाराकोट:बोतड़ी में शराब की दुकान खुलने की सुगबुगाहट से भड़के ग्रामीण। विरोध शुरू।

लोहाघाट:कुमाऊं के सुप्रसिद्ध भीम पादुका में बह रही श्री राम कथा की धारा।

: लोहाघाट:रोडवेज बस ने दिया धोखा दो घंटे फंसे रहे पिथौरागढ़ भर्ती रैली के युवा फिर मदद को आगे आई एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट दूसरी बस से भेजे गए सभी युवा 

Laxman Singh Bisht

Mon, Nov 25, 2024
रोडवेज बस ने दिया धोखा दो घंटे फंसे रहे पिथौरागढ़ भर्ती रैली के युवा फिर मदद को आगे आई एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट दूसरी बस से भेजे गए सभी युवा पिथौरागढ़ सेना भर्ती रैली से युवाओं को लेकर टनकपुर जा रही परिवहन निगम की पिथौरागढ़ डिपो की बस सोमवार शाम 4:00 बजे के लगभग बंतोली के पास अचानक खराब हो गई बस खराब होने से लगभग 2 घंटे तक 40 से अधिक युवा ठंड मे बंतोली मे राष्ट्रीय राजमार्ग में फंसे रहे और पिथौरागढ़ डिपो के रोडवेज प्रबंधन के द्वारा युवाओं की कोई शुध तक नहीं ली गई 2 घंटे बाद बंतोली ग्राम प्रधान नारायण सिंह फर्त्याल मौके पर पहुंचे जिनके द्वारा युवाओं से समस्या पूछी गई ग्राम प्रधान के द्वारा युवाओं की समस्या को एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट के संज्ञान में डाला गया मामले का एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट ने तत्काल संज्ञान लेते हुए एजीएम लोहाघाट धीरेंद्र वर्मा को तुरंत युवाओं के लिए बस का प्रबंध कर  टनकपुर पहुचाने के निर्देश दिए एसडीएम रिंकु बिष्ट के निर्देश पर एजीएम वर्मा ने तत्काल बस का प्रबंध कर सभी युवाओं को 6:30 बजे केे लगभग टनकपुर के लिए रवाना किया दूसरी बस मिलने पर 2 घंटे से राजमार्ग में फंसे युवाओ ने राहत की सांस ली वही सभी युवाओं व ग्राम प्रधान नारायण फर्त्याल ने समस्या के समाधान के लिए एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट व एजीएम धीरेंद्र वर्मा को धन्यवाद दिया गया वही ग्राम प्रधान फर्त्याल ने बताया पिथौरागढ़ डिपो के बस के चालक के द्वारा युवाओं की कोई मदद तो नहीं की गई उल्टा युवाओं व उनके साथ अभद्रता की गई उन्होंने रोडवेज प्रबंधन से चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है कुल मिलाकर उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों का बीच रास्ते में खड़े होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है परिवहन निगम को नई बसों की खुराक मिलना अत्यंत आवश्यक है

जरूरी खबरें