रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सारा करेगी अक्कल धारे व ऐतिहासिक शिवजू नोले का कायाकल्प टीम ने किया निरीक्षण।
Laxman Singh Bisht
Mon, Apr 27, 2026
सारा करेगी अक्कल धारे व ऐतिहासिक शिवजू नोले का कायाकल्प टीम ने किया निरीक्षण।
जिले के पांच प्राचीन नौलो धारों का होगा कायाकल्प।
डीएम चंपावत मनीष कुमार के निर्देश पर स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवेनेशन अथॉरिटी (सारा) लोहाघाट के प्राचीन शिवजू नोले व अक्कल धारे का कायाकल्प करेगी। डीएम चंपावत के निर्देश पर आज सोमवार को सारा टीम के द्वारा लोहाघाट के प्रसिद्ध शिवजू नोले का निरीक्षण किया तथा नोले के जीर्णोधार व जलस्तर बढ़ाने की योजना तैयार की ।सारा टीम ने बताया जिलाधिकारी के निर्देश पर आज शताब्दियों पुराने शिवजू नोले का निरीक्षण किया गया ।उन्होंने बताया चंपावत जिले के पांच ऐतिहासिक प्राचीन नौलो धारों का जीर्णोधार किया जाना है

जिनकी चिन्हीकरण की कार्रवाई चल रही है ।उन्होंने बताया लोहाघाट में अक्कल धारे व ऐतिहासिक शिवजू नोले का चिन्हीकरण किया गया है। जिनकी कार्य योजना बनाकर जिलाधिकारी के सम्मुख प्रस्तुत की जाएगी। सारा टीम ने कहा योजना का उद्देश्य प्राचीन जल स्रोतों का संरक्षण करना तथा उनके जल स्तर को बढ़ाना है ताकि जनता को इनका भरपूर फायदा मिल सके। 
टीम मे सोशल कोऑर्डिनेटर सारा हरीश भट्ट, जीईओ हाइड्रोलॉजिस्ट सुमित सिंह, टेक्निकल एक्सपर्ट जीवन सिंह अंसवाल आदि मौजूद रहे।

