Tuesday 28th of July 2026

ब्रेकिंग

नंदा की चौकी पुल पूरी तरह सुरक्षित एप्रोच रोड धंसी जिम्मेदार अधिकारी व ठेकेदार पर होगी कार्यवाही :पंकज पांडे

चंपावत:डीएम ने ललूवापानी–बनलेख–जयगाँव -जैंतोली मोटर मार्ग का किया निरीक्षण

चंपावत:डीएम का रा.उ.मा. विद्यालय पल्सो में औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

लोहाघाट:एनएच के गड्ढे दुर्घटनाओं को दे रहे दावत। डीएम के आदेश के बावजूद नहीं भरे गए ।

चंपावत:भिंगराड़ा एड़ी बालकृष्ण मेले को लेकर हुई तैयारी बैठक

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सी 0एकेडमी में विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन

Laxman Singh Bisht

Sat, Feb 28, 2026

सी 0एकेडमी में विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजननगर के सीo एकेडमी स्कूल लोहाघाट में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विद्यालय स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के मॉडल बनाकर प्रस्तुत किये।विज्ञान प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डाo विराज राठी, डाo करण बिष्ट ने सभी बच्चों के मॉडल को सराहा मॉडलों को प्रदर्शित कर विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित शिक्षा को बढ़ावा मिलता है।प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंश भट्ट, द्वितीय स्थान नैतिक माहरा, तृतीय स्थान तनय सामन्त एवं सांत्वना पुरस्कार आशीष राय ने प्राप्त किया।विद्यालय प्रबंधक कविराज मौनी ने बताया कि छात्र-छात्राओं में रचनात्मक और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की जाती है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रमोद गहतोड़ी, ममता मौनी, अंजू बिष्ट, पुष्पा टम्टा, पवन कुमार, सीमा मेहरा, निकिता बोहरा, वंदना विश्वकर्मा, दीपा टम्टा, प्रियंका अधिकारी, नेहा टम्टा, कंचन बिष्ट, कविता विश्वकर्मा, रश्मि पांडे, रिया जोशी, बसन्ती जोशी, सुनीता बोहरा व अभिभावकों ने शुभकामनाएं प्रेषित की।

जरूरी खबरें