Monday 11th of May 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट मे ड्रिंक एंड ड्राइव में वाहन चालक गिरफ्तार वाहन सीज। पुलिस का अभियान जारी

बाराकोट:12 दिन से बर्दाखान भनार मोटर मार्ग बंद ग्रामीण परेशान।

लोहाघाट:डीएम की महिलाओं को रोजगार से जोड़ने की शानदार पहल तहसील में हुआ दीदी की रसोई का शुभारंभ।

चम्पावत: मानसून पूर्व तैयारी 6.15 लाख घन मीटर मलवा हटाकर पूरा हुआ नदी चैनलाइजेशन कार्य

चम्पावत : टाटा मोटर्स में 900 पदों पर भर्ती, 16 मई को लगेगा रोजगार मेला

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : लोहाघाट:41 वर्ष के बाद तल्ली गुरना( रेगडू)के देवलमुडा मंदिर में शिव महापुराण का आयोजन।

Laxman Singh Bisht

Wed, Apr 22, 2026

41 वर्ष के बाद तल्ली गुरना( रेगडू)के देवलमुडा मंदिर में शिव महापुराण का आयोजन।

23 अप्रैल से 29 अप्रैल तक क्षेत्रीय जनता के सहयोग से लगेगा साप्ताहिक शिव महापुराण।30 को होगा विशाल भंडारा।

चंपावत जिले के बाराकोट विकास खण्ड के नो गाँव रेगडू के तल्ली गुरना में देवलमुंडा प्राचीन शिव मंदिर में जन सहयोग से 41 वर्ष के बाद 23 अप्रैल से 29 अप्रैल तक साप्ताहिक शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है।कथा का प्रारंभ गुरुवार 23 अप्रैल 10 गते वैशाख प्रातः 9:00 बजे से निर्माणाधीन शिव मंदिर से क्षेत्र की मातृशक्ति द्वारा पारंपरिक परिधानो मे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी।कलश यात्रा निर्माणधीन शिव मंदिर से समस्त नौगांव से होते हुए कुमालेश्वर बाबा के प्रांगण तक होगी। प्रसिद्ध कथावाचक खिलानंद पांडे द्वारा शिव महापुराण कथा का वाचन किया जाएगा। कथा में मुख्य यजमान के रूप में निर्मल सिंह व उनकी पत्नी कविता उपस्थित रहेंगे ।

कथा प्रत्येक दिन अपराह्न 2:00 बजे से प्रारंभ होगी तत्पश्चात आरती एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा 29 अप्रैल तक चलने वाली कथा पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारा के साथ 30 अप्रैल बृहस्पतिवार को संपन्न होगी। प्रत्येक दिन रात्रि को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा । यह प्राचीन मंदिर समस्त रेगुडू वासियो का आस्था का केंद्र है। यह मंदिर प्राचीन होने के साथ-साथ क्षेत्र वासियों की असीम श्रद्धा का केंद्र भी है।इससे पूर्व 41 साल पहले इस मंदिर में कथा का आयोजन हुआ था। लेकिन समय और परिस्थिति को देखते हुए क्षेत्र वासियों द्वारा कथा का आयोजन नहीं हो पाया।लेकिन देव कृपा से समस्त ग्राम वासियों के एक मत से 41 वर्ष बाद शिव पुराण को पुनः इस बार, समस्त क्षेत्रीय जनता के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है

, क्षेत्र पंचायत सदस्य हरगोविंद सिंह द्वारा समस्त क्षेत्रीय जनता से आवाहन किया है कि कथा में अधिक से अधिक संख्या में आकर शिव महापुराण की कथा का श्रवण कर बाबा कुमालेश्वर की असीम कृपा प्राप्त करें। शिव महापुराण को लेकर क्षेत्र में काफी उत्साह है लोग आयोजन की तैयारी में जुटे हुए हैं।

जरूरी खबरें