Wednesday 18th of March 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:बेड़ा बेडवाल के होनहार छात्र आदित्य का जवाहर नवोदय के लिए चयन

धारचूला:तवाघाट लिपूलेख सड़क पर बड़ा हादसा, चट्टान गिरने से जेसीबी चालक दबा

चंपावत:जनता की मांग पर सीएम धामी की पहल: टनकपुर में पासपोर्ट केंद्र खोलने का किया अनुरोध

लोहाघाट:सीमांत के रा0प्रा0 विद्यालय पासम के छात्र मनोज का जवाहर नवोदय में चयन जिले मे चौथा स्थान।

लोहाघाट विधा0 अधिकारी ने सेल्स ऑफिसर को रोज दो गाड़ी गैस भेजने के दिए निर्देश।

: लोहाघाट:आवारा गोवंश बने बड़ा खतरा लोगों ने प्रशासन से गौबंसो को आवारा छोड़ने वालो पर कार्यवाही की उठाई मांग

Laxman Singh Bisht

Fri, Aug 23, 2024
आवारा गोवंश बने बड़ा खतरा लोगों ने प्रशासन से गौबंसो को आवारा छोड़ने वालो पर कार्यवाही की उठाई मांग चम्पावत जिले के लोहाघाट नगर में आवारा गोवंशों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है आवारा गोवंशों के द्वारा नगर की सड़कों में कब्जा जमा लिया गया जिस कारण वाहन दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है शुक्रवार को लोहाघाट पालिका के निवृति मां सभासद राज किशोर साह ,दीपक साह व अन्य लोगों ने बताया इन गौ वंशों के सड़कों में घूमने के कारण कई दो पहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार होकर घायल हो गए हैं स्कूली बच्चों व राहगीरों को खतरा पैदा हो गया गोवंश के द्वारा हमला कर कई लोगों को घायल किया जा चुका है उन्होंने बताया कुछ असामाजिक तत्व गांव से अपने गौबंस को लाकर नगर में छोड़ रहे है उन्होंने प्रशासन से गोवंश को आवारा छोड़ने वाले लोगों पर कड़ी कार्यवाही करने तथा गौवंश को गौ सदन में छोड़ने की मांग की है उन्होंने कहा अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कभी भी जानलेवा दुर्घटना हो सकती है उन्होनें कहा कई जगह गौवंश के कारण हुई वाहन दुर्घटनाओं में लोगों की जान जा चुकी है प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेना चाहिए मालूम हो प्रशासन के द्वारा पहले कई आवारा गौवंश को गौसदन में छोड़ा गया पर उसके बावजूद भी लोगों के द्वारा अपने गौ वंश को आवारा छोड़ने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है लोगों प्रशासन से इन लोगों का पता लगाकर कर कार्यवाही की मांग कर रहे हैं आवारा गोवंश अब बड़ी समस्या बनते जा रहे हैं

जरूरी खबरें