Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:चामी आषाढी मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ। निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

लोहाघाट:मांगों को लेकर महाविद्यालय की छत में चढ़े छात्र संघ पदाधिकारी। प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर।

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

हल्द्वानी:वन पंचायत को संवैधानिक दर्जा व मानदेय की मांग वन सरपंचों का विशाल प्रदर्शन।

सूचना

: लोहाघाट:छात्राओ की एसडीएम लोहाघाट से सोलर हैंड पंप लगाने की गुहार पढ़ाई में कम पानी भरने में ज्यादा बीतता है समय /पुलिस जवान भी है पेयजल समस्या से परेशान

Laxman Singh Bisht

Sat, Oct 12, 2024
छात्राओ की एसडीएम लोहाघाट से सोलर हैंड पंप लगाने की गुहार पढ़ाई में कम पानी भरने में ज्यादा बीतता है समय चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत खालगढ़ के छीड़ाखाल तोक में बरसों से पेयजल का भीषण संकट बारह महीने बना रहता है दो सौ के लगभग की आबादी के लिए मात्र एक हैंडपंप है जिस कारण छीड़ा खाल की छात्राओं का समय पढ़ाई में कम पानी भरने में ज्यादा बीतता है हैंडपंप में हर वक्त छात्र-छात्राओं को पानी भरते देखा जा सकता है इसके अलावा पंचेश्वर कोतवाली के पुलिस के जवान भी पेयजल समस्या से परेशान है उन्हें भी इसी हैंड पंप के पानी से काम चलाना पड़ता है हैंड पंप में बूंद-बूंद पानी के लिए छात्राओं को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है छात्राओं व क्षेत्र वासियों ने बताया आजादी के 76 साल बीत जाने के बाद भी उन लोगों को पेयजल की सुविधा तक नहीं मिली है छात्राओं ने कहा पेयजल समस्या की वजह से वह पढ़ाई में ज्यादा वक्त नहीं दे पाती हैं ज्यादातर वक्त उनका हैंडपंप चलाने में बीत जाता है छात्राओं ने बताया हैंडपंप चलाते-चलाते उनके हाथों में दर्द हो जाता है तब जाकर पानी निकलता है छात्राओं ने कहा गर्मियों में समस्या और भी ज्यादा गंभीर हो जाती है तब हैंड पंप से पानी निकलना बंद हो जाता है और उन्हें कई किलोमीटर दूर जाकर पानी ढोना पड़ता है छात्राओं ने एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट से पेयजल लाइन व सोलर हैंड पंप लगाने की मांग की है ताकि उन्हें पढ़ाई के लिए वक्त मिल सके और क्षेत्र वासियों को पानी वही पुलिस के जवान भी सोलर हैंड पंप की मांग कर रहे हैं क्योंकि इसी हैंड पंप के पानी से उनके मैस में खाना बनता है छात्राओं ने कहा उन्हें पूरा विश्वास है एसडीएम लोहाघाट उनकी इस समस्या का संज्ञान लेगी और समस्या का समाधान करेंगी अब देखना है लोहाघाट की तेज तर्रार एसडीएम रिंकू बिष्ट कब तक छात्राओ की समस्या का समाधान कर पाती है फिलहाल छीड़ाखाल की दो सौ की आबादी भीषण पेयजल संकट से वर्षों से जूझ रही है

विज्ञापन

जरूरी खबरें